{"_id":"5785fbf74f1c1b506213d581","slug":"mother-filmed-her-entire-caesarean-on-her-iphone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मां ने बनाया डिलीवरी का LIVE VIDEO, बोलती बंद हो जाएगी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
मां ने बनाया डिलीवरी का LIVE VIDEO, बोलती बंद हो जाएगी
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:35 AM IST
विज्ञापन
बच्चे को जन्म देने का पल बेहद निजी होता है। लेकिन एक महिला ने अपने बच्चे को जन्म देने की पूरी प्रक्रिया को अपने आईफोन में कैद किया। यही नहीं इस महिला ने इस वीडियो को सोशल साइट पर शेयर भी कर दिया। कुछ ही घंटों में ये वीडियो वायरल हो गया है और देखने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है।
Trending Videos
- फोटो : dailymail
सिडनी की जैक्लीन ने अपने तीसरे बच्चे को जन्म देते वक्त इस वीडियो को इसलिए फिल्माया ताकि वह इस पल को हमेशा के लिए याद रख सके।
जैक्लीन का सिजेरियन हो रहा था और वो अपनी ही डिलीवरी का वीडियो बना रही थी। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि डॉक्टर किस तरह जैक्लीन को निर्देश दे रहे थे।
जैक्लीन का सिजेरियन हो रहा था और वो अपनी ही डिलीवरी का वीडियो बना रही थी। वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि डॉक्टर किस तरह जैक्लीन को निर्देश दे रहे थे।
- फोटो : dailymail
सिजेरियन से हुई इस डिलीवरी के दौरान जैक्लीन पूरी तरह होशो हवास में थी। उसने अपने आईफोन से पूरे प्रसव का वीडियो शूट किया।
वीडियो में दिख रहा है कि कैसे जैक्लीन के गर्भ से उसकी बच्ची का जन्म हुआ और कैसे उसकी गर्भनाल काटी गई। बच्ची का रोना भी साफ सुना जा सकता है।
वीडियो में दिख रहा है कि कैसे जैक्लीन के गर्भ से उसकी बच्ची का जन्म हुआ और कैसे उसकी गर्भनाल काटी गई। बच्ची का रोना भी साफ सुना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : dailymail
जैक्लीन का कहना है कि जब उसने डॉक्टरों से गुजारिश की तो पहले पहल तो डॉक्टर नहीं माने लेकिन उसके इसरार पर वो राजी हो गए। ये अपनी तरह का पहला मामला है जहां गर्भवती मां ने खुद अपने प्रसव का वीडियो बनाया है।
विज्ञापन
- फोटो : dailymail
ये वीडियो जैक्लीन ने अपने फेसबुक अकाउंट पर अपने दोस्तों और परिजनों के साथ शेयर किया। इसके बाद ये वीडियो वायरल हो गया और इसके व्यूज और शेयर लगातार बढ़ रहे हैं।
वायरल वीडियो क्लिक करके देखिए-
वायरल वीडियो क्लिक करके देखिए-