Ajab-Gajab: इंसान के जीवन में पेड़ पौधों का काफी महत्व है। पेड़ों की मदद से ही इंसान को हवा, बारिश और भोजन मिल पाता है। वातावरण की रक्षा करने और स्वच्छ रखने में इनकी बेहद महत्वपर्ण भूमिका होती है। पेड़ पौधों के बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। दुनिया में कई तरह के पेड़-पौधे पाए जाते हैं। यह आकार और खूबसूरती में एक दूसरे से बिल्कुल अलग होते हैं, लेकिन इनमें कुछ पेड़-पौधे अजीबोगरीब होते हैं। इसके साथ ही कई पेड़ों में खास तरह के गुण भी मिलते हैं।
{"_id":"6432c8332c77cc47730ac8aa","slug":"most-unique-trees-in-the-world-know-interesting-facts-in-hindi-2023-04-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ajab-Gajab: ये हैं दुनिया के सबसे अजीबोगरीब पेड़, देखकर हैरत में पड़ जाएंगे आप","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Ajab-Gajab: ये हैं दुनिया के सबसे अजीबोगरीब पेड़, देखकर हैरत में पड़ जाएंगे आप
Sun, 09 Apr 2023 07:48 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Sun, 09 Apr 2023 07:48 PM IST
विज्ञापन
Most Unique Trees in the World
- फोटो : iStock
Most Unique Trees in the World
- फोटो : iStock
ड्रैगन ट्री
ड्रैगन ट्री देखने में बेहद अजीबोगरीब लगता है। बारिश और धूप में इस्तेमाल किए जाने वाले छाते की तरह कुछ-कुछ इस पेड़ का आकार होता है। यह पेड़ कैनरी आईलैंड में पाया जाता है। कैनरी आईलैंड के अलावा यह पेड़ मैक्सिको के कुछ इलाकों में भी मिलता है। इस पेड़ की उम्र करीब 650 से 1000 साल के बीच है।

सिल्क कॉटन ट्री
सिल्क कॉटन ट्री पेड़ कम्बोडिया में पाया जाता है। इसके अंदर कई विशेषताएं मिलती हैं। इस पेड़ की अनगिनत जड़े होती हैं, जो अपने आस पास मौजूद सभी वस्तुओं को जकड़ लेती हैं। यह पेड़ दुनिया के सबसे अजीबोगरीब पेड़ों में शामिल है।
Ajab-Gajab: इस देश में अपनी मर्जी से नहीं देख सकते हैं टीवी, दुनिया की खबरें देखना है पाप, जानिए क्या है वजह

बाओबाब ट्री
अफ्रीका से अलग हो चुके मेडागास्कर में यह पेड़ मिलता है। यहां पर बाओबा पेड़ों के अलग-अलग आकार और प्रकार देखने को मिल जाएंगे। कुछ लोग मानते हैं कि यह ये पेड़ करीब 1000 साल पुराने हैं। यह 16 फीट से 98 फीट तक लंबे हो सकते हैं। इन पेड़ों को देखने के लिए दुनियाभर से लोग मेडागास्कर में आते हैं।
Optical Illusion: क्या आप इस तस्वीर में 15 बिल्लियों को ढूंढ लेंगे? हिम्मत है तो खोजकर दिखाइए

ग्रेट सिकुआ ट्री
ग्रेट सिकुआ ट्री धरती पर मौजूद पेड़ों में सबसे बड़ा पेड़ है। यह करीब 275 फीट लंबा होता है। इसकी लंबी ऊंचाई और अजीबोगरीब आकार लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। कई लोगों का मानना है कि यह पेड़ करीब 2300-2700 साल पुराना है।