{"_id":"5f17d52f936b8c04911cd3ec","slug":"mikhail-popkov-a-dangerous-serial-killer-of-russia-who-murdered-84-women","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का वो खतरनाक सीरियल किलर, जिसने हथौड़े और पेचकस से कर दी 84 महिलाओं की हत्या","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का वो खतरनाक सीरियल किलर, जिसने हथौड़े और पेचकस से कर दी 84 महिलाओं की हत्या
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 22 Jul 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मिखाइल पोपकोव
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपने अभी तक बहुत सारे सीरियल किलर के बारे में सुना होगा, जिन्होंने कई लोगों की बेरहमी से हत्याएं की होंगी। लेकिन आज हम आपको रूस के एक ऐसे सिरफिरे सीरियल किलर के बारे में बताएंगे, जो सबसे अलग और सबसे ज्यादा खुंखार है। इस सीरियल किलर ने एक या दो नहीं बल्कि 84 महिलाओं के कत्ल करने करने की बात कबूल की है। ये हत्याएं उसने हथौड़ों और पेचकस की मदद से की थी।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
दरअसल, मिखाइल पोपकोव नाम का यह सीरियल किलर रूस का एक पूर्व पुलिसकर्मी है। पोपकोव पर 18 से 50 साल की महिलाओं के बलात्कार और हत्या के लिए दो बार मुकदमा दर्ज हो चुका है। पोपकेव ने अधिकतर महिलाओं की हत्या 1992 से 2010 के बीच की थीऔर अभी तक पुलिस के अनुसार हत्याओं की आधिकारिक संख्या 81 है।
3 of 5
मिखाइल पोपकोव
- फोटो : सोशल मीडिया
इस सनकी हत्यारे की उम्र 56 साल है। एक डरावने वीडियो में इस सीरियल किलर ने एक महिला की हत्या करने की बात स्वीकार की है, जिसे उसने कार्ल मार्क्स स्ट्रीट पर अपने गृह नगर अंगारस्क से उठाया था। वीडियो में उसने जंगल में उस जगह को भी दिखाया, जहां उसने उस महिला की बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी थी। पोपकोव ने एक जासूस से कहा कि उसने उस महिला को यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया, जिसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसने गुस्से में उस महिला की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
पोपकोव से जुड़े इन माामलों को जांच कर रहे प्रमुख जांच अधिकारी लेफ्टिनेंट-कर्नल एवेर्जेचेवस्की ने कहा कि मुझे यकीन है कि पोपकोव ने 200 लोगों की हत्या की होगी। 81 महिलाओं के हत्या का आरोप सिद्ध होने के बाद उसने पुलिस को पीड़ितों की कुल संख्या बताने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
मिखाइल पोपकोव
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2015 में पोपकोव को 22 महिलाओं की हत्या का दोषी ठहराया गया था, लेकिन बाद में उसने 59 और हत्याओं को कबूल किया जिसमें एक पुलिसकर्मी की हत्या भी शामिल है। हालांकि, पुलिस को इन हत्याओं में से तीन हत्याओं के सबूत नहीं मिल पाए। पोपकोव हत्या करने के लिए कुल्हाड़ियों, हथौड़ों, चाकू, पेचकश और कुदाल का इस्तेमाल करता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।