फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Science News: सूर्य की सतह पर उठा हजारों किमी ऊंचा बवंडर, अगर ऐसा होता तो खत्म हो जाती दुनिया!

Mon, 27 Jun 2022 08:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 08:31 PM IST
विज्ञापन
massive solar tornado erupts from surface of sun causes 20000 km tall plasma tower
सूर्य की सतह पर उठा हजारों किमी ऊंचा बवंडर - फोटो : Pixabay
Massive Tornado On Sun Surface: सूर्य की सतह पर 20,000 किमी ऊंचा प्लाज्मा का एक बवंडर है जिसका वीडियो सामने आया है। ऐसी घटना को सोलर टॉरनेडो कहते हैं। इस घटना को अमेरिका के इलिनोइस के नेपरविले के एस्ट्रोफोटोग्राफर अपोलो लास्की ने रिकाॅर्ड किया है। वीडियो में हैरान करने वाली घटना रिकाॅर्ड हुई है जिसमें सूर्य की सतह से एक सौर बवंडर उठता दिखाई दे रहा है। इस ऊंचाई करीब 19,312 किमी थी।


एक रिपोर्ट में बताया गया है कि यह 21 जून की है जब इसे कैमरे में कैद किया गया था। यह इजेक्शन एक 'सोलर स्ट्रॉम सिस्टम' का भाग है। इसके आकार की बात की जाए, तो यह इतना बड़ा था कि अगर धरती इसके पास होती तो खत्म हो सकती थी। सबसे अच्छी बात यह रही कि यह सौर तूफान धरती की तरफ नहीं उठा है। बल्कि यह बवंडर की तरह ऊपर उठा और ज्यादातर प्लाज्मा सूर्य की सतह पर गिर गया।
massive solar tornado erupts from surface of sun causes 20000 km tall plasma tower
सूर्य की सतह पर उठा हजारों किमी ऊंचा बवंडर - फोटो : Pixabay

जानिए कैसे आता है सूर्य पर तूफान 

बवंडर ने अंतरिक्ष में प्लाज्मा के बाकी हिस्से को फेंक दिया। लास्की ने इस वीडियो को बनाने के लिए  टेलिस्कोप का इस्तेमाल किया था। घुमावदार आकार की चुंबकीय संरचनाओं की वजह से सोलर टोरनेडो का निर्माण होता है। सूर्य से उठने वाले बवंडर की जड़ें सतह से जुड़ी होती हैं।  

massive solar tornado erupts from surface of sun causes 20000 km tall plasma tower
सूर्य की सतह पर उठा हजारों किमी ऊंचा बवंडर - फोटो : Pixabay

इस संरचना के अंदर प्लाज्मा का एक भाग फटता है जिसकी वजह से संरचना का घुमावदार चुंबकीय क्षेत्र इसका निर्माण करता है। इससे प्लाज्मा तेजी से घूमने लगता है और बवंडर का रूप ले लेता है। सूर्य पर उठने वाले बवंडर का असर धरती भी पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
massive solar tornado erupts from surface of sun causes 20000 km tall plasma tower
सूर्य की सतह पर उठा हजारों किमी ऊंचा बवंडर - फोटो : iStock

जानिए क्यों बढ़ी  वैज्ञानिकों की टेंशन

वैज्ञानिकों की एक विशालकाय सनस्पॉट की वजह से चिंता बढ़ गई है जिसे हाल ही में देखा गया था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के वैज्ञानिक इस पर नजर बनाए हुए हैं। इस सनस्पॉट का चेहरा सीधे धरती की ओर होना चिंता का विषय है। 

विज्ञापन
massive solar tornado erupts from surface of sun causes 20000 km tall plasma tower
सूर्य की सतह पर उठा हजारों किमी ऊंचा बवंडर - फोटो : Pixabay


इसके आकार को लेकर वैज्ञानिकों में चिंता है। इसकी वजह यह है कि तेजी से बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में अपने का आकार दो गुना हो गया है। वैज्ञानिकों ने इसको AR3038 नाम दिया है। पृथ्वी की तरफ  सीधे इस सन स्पॉट के होने की वजह सोलर फ्लेयर को हमारी तरफ भेज सकता है। 

यहां देखें वीडियो...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed