फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शारीरिक संबंध बनाने की चाहत में कर डाली 350 किमी की पैदल यात्रा, ऐसे आया पुलिस की गिरफ्त में

Wed, 16 Oct 2019 05:16 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 16 Oct 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Man Walked 350 Km to have Physical Relationship with 14 Years Old Girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अमेरिका के इंडियानापोलिस से विस्कॉन्सिन की बीच की दूरी करीब 350 किलोमीटर है। लेकिन एक आदमी ने इतनी लंबी दूरी पैदल चलकर ही तय कर ली। अब आप सोच रहे होंगे की इस शख्स ने ऐसा क्यों किया। इसकी वजह और नतीजों को जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। 32 साल के इस शख्स ने इतनी दूरी कोई रिकॉर्ड बनाने के लिए तय नहीं की बल्कि वह एक जघन्य अपराध को अंजाम देने के मंसूबे से ऐसा किया। हालंकि वह इस अपराध को अंजाम देता इससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Man Walked 350 Km to have Physical Relationship with 14 Years Old Girl
टॉमी ली जेनकिंस - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि इस काम को करने वाले शख्स का नाम टॉमी ली जेनकिंस है जो अमेरिका के इंडियानापोलिस उपनगर का रहने वाला है। इस शख्स ने इतनी लंबी दूरी  एक 14 साल की लड़की से यौन संबंध बनाने के लिए तय किया। जेनकिंस जिस लड़की से मिलने जा रहा था उससे इसकी दोस्ती कुछ समय पहले फेसबुक के माध्यम हुई थी। 14 साल की काइली मैरी ने जेनकिंस को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जिसे उसने स्वीकार किया। इसके बाद दोनों के बीच मैसेज पर बातचीत होने लगी।

Man Walked 350 Km to have Physical Relationship with 14 Years Old Girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जेनकिंस बार-बार काइली को शारीरिक संबंध बनाने के लिए इंडियानापोलिस बुला रहा था। लेकिन काइली ने इतनी दूर आने से मना कर दिया। काइली के मना करने पर जेनकिंस ने कहा वह खुद उसके पास आएगा। इसके बाद उस 14 साल की लड़की से शारीरिक संबंध बनाने के लिए पैदल चल पड़ा। जेनकिंस उस लड़की से मिल इस अपराध को अंजाम देता कि उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Man Walked 350 Km to have Physical Relationship with 14 Years Old Girl
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बाल यौन अपराधों की शिकायत के कारण टॉमी ली जेनकिंस पहले से ही अमेरिका पुलिस के रडार पर था। जेनकिंस को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस स्टिंग कर रही थी और काइली मैरी इस स्टिंग में एजेंट का काम कर रही थी। अपनी पैदल यात्रा के दौरान जेनकिंस अलग-अलग जगह से तस्वीर भेजता रहा और कहता रहा कि वह पैदल आ रहा है। जेनकिंस जैसे ही विन्नैबागो काउंटी पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जेनकिंस को नाबालिग को यौन गतिविधि में फंसाने जैसे गंभीर आरोप में गिरफ्तार किया है। यदि उसके ऊपर यह दोष साबित हो जाता है तो उसे कम से कम 10 साल की जेल की सजा मिलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed