फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब इस शख्स के मुंह ही नहीं नाक में भी उग आया दांत, जानें कैसे फिर निकला सामाधान

Fri, 15 Nov 2019 12:38 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 15 Nov 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Man complaining of a stuffy nose had a tooth in his nose
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

मानव शरीर एक जटिल संगठनात्मक संरचना है। अगर कोई भी ऐसी चीज जो शरीर के अनुकूल न हो तो तुरंत कोई न कोई समस्या पैदा हो जाती है और लोग बीमारी के चपेट में आ जाते हैं। कभी-कभी तो शरीर में ऐसी समस्या होती है जो सबको आश्चर्यचकित कर देती है। कुछ ऐसी ही समस्या चीन के रहने वाले एक शख्स के साथ हुई। इस शख्स के नाक में दांत निकल आया।

Man complaining of a stuffy nose had a tooth in his nose
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, चीन के रहने वाले झांग बिंसेंग को लगातार तीन महीने से अपनी नाक से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके साथ ही झांग को अपनी नाक से लगातार बढ़ रही गंध की भी शिकायत थी। दिन पर दिन बढ़ते जा रहे दर्द के कारण झांग बहुत परेशान रहने लगे थे। हमें जब भी शरीर से जुड़ी कोई समस्या होती है तो हम डॉक्टर के पास जाते हैं, झांग ने भी ऐसा किया। डॉक्टरों ने उन्हें एक्स-रे कराने की सलाह दी और जब रिपोर्ट आई तो वे अपने नाक की नली के पीछे एक दांत निकल आया है।

Man complaining of a stuffy nose had a tooth in his nose
नाक से निकला हुआ दांत - फोटो : सोशल मीडिया

झांग डॉक्टरों की बात को सुन परेशान हो गए। हालांकि डॉक्टरों का ऐसा मानना है कि झांग की नाक में निकलने का कारण एक दुर्घटना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Man complaining of a stuffy nose had a tooth in his nose
नाक से निकला हुआ दांत - फोटो : सोशल मीडिया

मीडिया में आई खबरों की मानें तो जब झांग 10 साल के थे तब वह एक मॉल की तीसरी मंजिल से गिर गए थे। इस घटना में झांग के दो दांत टूट गए थे लेकिन दुर्घटना के बाद केवल एक टूटे हुए दांत को ही खोजा गया था। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसा लगता है कि दूसरा दांत किसी तरह जड़ से उखड़ गया और उसके नथुने में उग गया।

विज्ञापन
Man complaining of a stuffy nose had a tooth in his nose
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस बात की जानकारी 20 सालों से ना तो झांग को थी और न ही उनके परिवारवालों को। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज झांग की उम्र 30 साल हो चुकी है। हालांकि, मात्र 30 मिनट की सर्जरी के बाद झांग की नाक से एक सेंटीमीटर लंबे दांत को निकाला दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed