फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला ने कुत्ता समझकर पाल लिया ऐसा जानवर, जब सामने आई सच्चाई तो डर गए लोग

Sat, 15 Jun 2019 05:16 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 15 Jun 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Malaysian singer arrested after rescued sun bear she thought was a dog Video Viral
जरिथ सोफिया यसीन, मलयेशियाई गायिका - फोटो : Social media

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं, जिन्हें कुत्ते पालने का शौक होता है, लेकिन मलयेशिया की रहने वाली एक महिला को यह शौक भारी पड़ गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। महिला का नाम जरिथ सोफिया यसीन (27) है, जो पेशे से एक गायिका है। 

Malaysian singer arrested after rescued sun bear she thought was a dog Video Viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला ने बताया कि रात के समय उसे सड़क के किनारे एक जानवर दिखा। उसे लगा कि वो कुत्ता है और काफी बीमार है, इसलिए वो उसे उठाकर अपने घर ले आई। यह घटना पिछले हफ्ते की है। 

Malaysian singer arrested after rescued sun bear she thought was a dog Video Viral
जंगली भालू - फोटो : Social media

द स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने उस जानवर का नाम ब्रूनो रखा था। महिला जिसे कुत्ता समझकर पाल रही थी, उसकी सच्चाई तब सामने आई जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो घर की खिड़की से बाहर मुंह निकालकर घरघरा रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Malaysian singer arrested after rescued sun bear she thought was a dog Video Viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

घरघराने की आवाज सुनकर जब लोगों ने ऊपर खिड़की की तरफ देखा तो डर गए। उन्होंने बिना देर किए तुरंत पुलिस को फोन किया, जिसके बाद वन्यजीव विभाग के कर्मचारी वहां पहुंच गए और घर पर छापा मार दिया और उस जानवर को बरामद कर लिया। यहीं नहीं, महिला पर अवैध रूप से जानवर को रखने का आरोप लगाया गया, लेकिन उसने सभी आरोपों को खारिज कर दिया। 

विज्ञापन
Malaysian singer arrested after rescued sun bear she thought was a dog Video Viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

आपको बता दें कि महिला ने जिसे कुत्ता समझा था, असल में वो एक जंगली भालू था। उसका कहना है कि पहले उसे पता नहीं था कि वो जानवर एक भालू है और भालू को पाला नहीं जाता है। महिला ने बताया कि वो तो बस भालू की मदद करना चाहती थी, उसका शोषण करने का कोई इरादा नहीं था। उसका कहना है कि वो भालू के स्वस्थ हो जाने के बाद उसे चिड़ियाघर में देना चाहती थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed