फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दर्दनाक: कोरोना संक्रमित मां को नहीं मिला ऑक्सीजन बेड, तो बेटी ने सैनिटाइजर पीकर दे दी जान

Wed, 05 May 2021 09:49 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 05 May 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
maharashtra covid positive mother death due to not getting oxygen bed daughter also commits suicide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर से पूरे देश की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। इसी बीच महाराष्ट्र के नासिक से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कोरोना संक्रमित महिला को ऑक्सीजन बेड नहीं मिलने से मौत हो जाने पर उसकी 20 वर्षीय बेटी ने आधा लीटर सैनिटाइजर पीकर अस्पताल कैंपस में ही जान दे दी।

maharashtra covid positive mother death due to not getting oxygen bed daughter also commits suicide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से महाराष्ट्र की नासिक में मरीजों को ऑक्सीजन बेड के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सैनिटाइजर पीकर खुदकुशी करने वाली युवती का नाम शिवानी है, जो नासिक के दिंडोरी तहसील के आशेगांव की रहने वाली थी।

maharashtra covid positive mother death due to not getting oxygen bed daughter also commits suicide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शिवानी ने अपनी मां की तबीयत खराब होने पर नासिक रोड पर स्थित बिटको कोविड सेंटर में लेकर आई थी। लेकिन शिवानी की मां के लिए ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था नहीं हो पाई और उन्होंने दम तोड़ दिया। इस बात से शिवानी को काफी गहरा सदमा लगा और उसने भी अस्पताल परिसर में ही करीब आधा लीटर सैनिटाइजर पीकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
maharashtra covid positive mother death due to not getting oxygen bed daughter also commits suicide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमित मरीजों के नए मामलों और मौतों में तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि, मुंबई की स्थिति में सुधार हुआ है। मंगलवार को राज्य में मौतों का कुल आंकड़ा 71,000 तक जा पहुंचा।

विज्ञापन
maharashtra covid positive mother death due to not getting oxygen bed daughter also commits suicide
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अब तक 13,434 लोग कोरोना से मर चुके हैं। महाराष्ट्र समेत देश के अन्य राज्य भी कोरोना से काफी प्रभावित हैं और लोगों को स्वास्थ्य सुविधआएं के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी होने के कारण लोगों को सही समय पर इलाज नहीं मिल रहा है, जिससे लोग दम तोड़ रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed