फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना काल में टूटता भरोसा: रेमडेसिविर की कालाबाजारी करते दो डॉक्टर गिरफ्तार, 30 हजार में कर रहे थे सौदा

Mon, 26 Apr 2021 08:25 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 26 Apr 2021 08:25 PM IST
विज्ञापन
madhya pradesh on duty doctors arrested for selling Remdesvir injection in black market
रेमेडिसिविर इंजेक्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण एक बार फिर से पूरे देश में स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई है। लेकिन ऐसे परिस्थिति में भी कुछ लोग मुनाफाखोरी के चक्कर में पड़े हुए हैं। देश के कई शहरों से रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। कुछ इसी तरह का मामला मध्य प्रदेश के रतलाम से सामने आया है, जहां रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करते ड्यूटी पर तैनात दो डॉक्टरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

madhya pradesh on duty doctors arrested for selling Remdesvir injection in black market
रेमेडिसिविर इंजेक्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
खबरों के मुताबिक, ये दोनों डॉक्टर ढाई हजार रुपये की कीमत वाले 3 रेमडेसिविर इंजेक्शन को तीस-तीस हजार रुपये में बेचने का सौदा किया था। बीते रात पुलिस ने रतलाम के जीवांश अस्पताल में छापा मार कर ऑन ड्यूटी दो डॉक्टरों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आरोपित उत्सव नायक और उसके साथी डाक्टर आरोपित यशपाल सिंह राठौड़ ने पुछताछ में बताया कि वे मंदसोर के रहने वाले प्रणव जोशी नामक एक शख्स से 25 हजार रुपए में एक इंजेक्शन लेकर 30 हजार रुपये में बेचते हैं।
madhya pradesh on duty doctors arrested for selling Remdesvir injection in black market
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

बता दें कि पुलिस ने मंदसौर निवासी प्रणव जोशी को भी गिरफ्तार कर लिया है। प्रणव की मदद से ही दोनों डॉक्टर ढाई हजार रु. की कीमत वाले रेमडेसिविर इंजेक्शन को कालाबाजारी कर 30 हजार रुपये में बेच रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
madhya pradesh on duty doctors arrested for selling Remdesvir injection in black market
रेमेडिसिविर इंजेक्शन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली थी कि अस्सी फीट रोड पर स्थित जीवांश अस्पताल के बाहर अवैध रूप से रेमडेसिविर इंजेक्शन का सौदा किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने जीवांश अस्पताल की घेराबंदी कर ली और इंजेक्शन बेचने आए उत्सव नायक को इंजेक्शन के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

विज्ञापन
madhya pradesh on duty doctors arrested for selling Remdesvir injection in black market
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उत्सव नायक ने पुलिस से पुछताछ में बताया कि उसे ये इंजेक्शन ऑन ड्यूटी डाक्टर यशपाल सिंह राठौड़ ने बेचने के लिए दिया था। ऐसे में पुलिस टीम ने अस्पताल के भीतर छापा मार डॉक्टर यशपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को यशपाल के पास से भी कुछ इंजेक्शन बरामद हुए। इसके बाद पुलिस से पुछताछ में दोनों आरोपियों ने किया कि वे पिछले कई दिनों से रेमडेसिविर की कालाबाजारी कर रहे थे और इसे 30 से 35 हजार में बेच रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed