फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: जिस शख्स को डेट कर रही थी लड़की, उसकी मृत पत्नी अचानक सोशल मीडिया पर हुई प्रकट

Wed, 09 Jun 2021 10:29 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 09 Jun 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
love fraud by dating app girl dating a man whose wife was alive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्यार की नींव कभी भी झूठ के पुलिंदों पर नहीं टिक सकती है और ना ही ऐसे रिश्ते ज्यादा दिन तक चल सकते हैं। कुछ ऐसी ही कहानी एक लड़की ने प्यार में धोखा खाने के बाद सोशल मीडिया पर साझा किया। द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का कहना है कि वो एक ऐसे शख्स को काफी लंबे समय से डेट कर रही थी, जिसकी पत्नी मर चुकी थी। लेकिन एक दिन अचानक उसकी मरी हुई पत्नी के बारे में हैरान करने वाली सच्चाई के बारे में पता चलता है।


 

बता दें कि सिसी हांकशॉ नामक लड़की ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म टिकटॉक पर अपने साथ हुए धोखे का वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उसकी मुलाकात ऑनलाइन डेटिंग ऐप टिंडर पर 25 वर्षीय एक शख्स से हुई, जो पेशे से शिक्षक था। धीरे-धीरे दोनों के बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और एक-दूसरे से मिलने भी लगें।

love fraud by dating app girl dating a man whose wife was alive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सिसी हांकशॉ ने बताया कि वो इस प्यार में पड़कर सुनहरे सपने सजाने लगी थी। उसने जब उस शख्स से पिछले जीवन के बारे में जब पूछा, तो एक दुखद कहानी के बारे में पता चला। 25 वर्षीय शिक्षक ने बताया कि उसकी पत्नी एक दर्दनाक हादसे में मर चुकी है और उसका केवल एक बेटा है। शख्स ने बताया कि अकेला होने के कारण वो टिंडर पर जुड़ा हुआ है।

love fraud by dating app girl dating a man whose wife was alive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सिसी ने बताया कि उसने आसानी से हर बातों पर विश्वास कर लिया और उसकी कहानी को लेकर काफी दुखी थी। इसी दौरान सिसी ने उस शख्स की पत्नी के बारे में जानने के लिए उसकी प्रोफाइल को खंगाला, जहां से उसे हैरान कर देने वाली सच्चाई के बारे में पता चला।

विज्ञापन
विज्ञापन
love fraud by dating app girl dating a man whose wife was alive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शिक्षक ने अपनी पत्नी को मरा हुआ बताया था, लेकिन इंस्टाग्राम पर उसकी हाल ही में अपलोड की गईं तस्वीरें दिखीं। ये सब देखकर सिसी हैरान रह गई। शिक्षक की पत्नी जिंदा थी और वे दोनों अभी भी साथ रह रहे थे। जब सिसी ने इसके बारे में शिक्षक से पूछा, तो उसने स्वीकार कर लिया कि वो झूठ बोल रहा था।

विज्ञापन
love fraud by dating app girl dating a man whose wife was alive
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
सिसी की कहानी सोशल मीडिया पर साझा होने के बाद लोगों के कमेंट्स की भरमार मच गई है। कई ऐसी लड़कियों ने सिसी के पोस्ट पर संवेदना जताई, जो इस तरह की घटनाओं से गुजर चुकी हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed