फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तो इसलिए महिला ने पाल रखे हैं जोंक, अपना खून पिलाकर भरती है उनका पेट

Fri, 15 Feb 2019 05:51 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव शुक्ला Updated Fri, 15 Feb 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
Leech lover woman who lets her bizarre pet drink her own blood
Leech Lover Woman - फोटो : Social media

दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जो अपने अजीबोगरीब शौक के चलते जाने जाते हैं। ऐसी ही एक महिला है इंग्लैंड के लैंकाशायर इलाके की रहने वाली, जिसका शौक है खून पीने वाले जोंक पालना। हैरानी की बात तो ये है कि महिला उस जोंक को अपना खून भी पिलाती है। 

Leech lover woman who lets her bizarre pet drink her own blood
Leech Lover Woman - फोटो : Social media

इस महिला का नाम है कैटी एश्ले (33)। कैटी और उसके पति माइक ने अपने घर में दो जोंक पाल रखे हैं। कैटी की तरह ही माइक भी उन जोंकों को अपना खून पिलाते हैं। खून पीने की वजह से उनके शरीर पर घाव भी बन जाते हैं, जिससे खून बहता रहता है। इससे उनकी जान जाने का भी खतरा बना रहता है, लेकिन इसके बावजूद वो हर तकलीफ और डर को नजरअंदाज कर जोंक को अपने परिवार के एक अहम सदस्य की तरह पालते हैं।  

Leech lover woman who lets her bizarre pet drink her own blood
Leech Lover Couple - फोटो : Social media

कैटी का कहना है कि दोनों जोंकों को उन्होंने 2018 में गोद लिया था। कैटी और माइक हर चार से छह महीनों में जोंक को अपना खून पिलाते हैं और तब तक पिलाते हैं जब तक कि उनका पेट न भर जाए।  कैटी ने बताया कि एक जोंक का पेट करीब दो घंटे में भर जाता है। एक जोंक एकबार में करीब 15 मिलीलीटर तक खून पी जाते हैं। दोनों पति-पत्नी जोंक को बारी--बारी से अपना खून पिलाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Leech lover woman who lets her bizarre pet drink her own blood
Leech Lover Woman - फोटो : Social media

कैटी बताती हैं कि वो अपने पालतू जोंक को मछलियों के टैंक में रखती हैं और टैंक में पानी का लेवल ज्यादा ऊपर नहीं रखती हैं, क्योंकि ऐसा करने से जोंक वहां से निकलकर भाग सकते हैं। साथ ही उन जोंकों को धूप से भी दूर रखना पड़ता है, क्योंकि वो  निशाचर होते हैं। 

विज्ञापन
Leech lover woman who lets her bizarre pet drink her own blood
Leech Lover - फोटो : Social media

कैटी और माइक अपने इस अजीबोगरीब शौक से काफी खुश हैं। वो बताते हैं कि जोंक जब उनका खून पीना शुरू करते हैं तो 10 मिनट तक तो ऐसा लगता है जैसे कोई मधुमक्खी उन्हें लगातार काट रही है। जोंक उनकी त्वचा को तब तक काटते हैं, जब तक उनसे खून निकलना शुरू नहीं हो जाता है। इसकी वजह से उन्हें सिरदर्द, थकान और खून की कमी जैसी परेशानियों से जूझना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद वो उन जोंक को अपना खून पिलाना नहीं छोड़ते हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed