फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के इस अनोखे रेस्त्रां में भूत करते हैं लोगों का स्वागत, खाने के दौरान दिखाते हैं एक भयानक शो

Tue, 10 Nov 2020 09:45 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 10 Nov 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
la masia encantada haunted restaurant where ghost serve dinner and food
अनोखे रेस्त्रां - फोटो : सोशल मीडिया

हम किसी होटल में लंच या डिनर करने जाते हैं, तो साफ ड्रेस पहने वहां के कर्मचारी बहुत ही अदब से पेश आते हैं। उनके व्यवहार से खुश होकर लोग टिप भी देते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे रेस्टोरेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पहुंचते ही लोग थर-थर कांपने लगते हैं। क्योंकि इस रेस्टोरेंट में वेटर नहीं बल्कि भूत-प्रेत खाना परोसते हैं।

la masia encantada haunted restaurant where ghost serve dinner and food
अनोखे रेस्त्रां - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, ये रेस्टोरेंट स्पेन के ला मासिया एंकांटडा में स्थित है। इस रेस्टोरेंट का कॉनसेप्ट असल में इसके इतिहास से प्रेरित है। असल में यहां कोई भूत प्रेत नहीं होता है, बल्कि रेस्टोरेंट के कर्मचारी भूत-प्रेत बनकर लोगों को खाना परोसते हैं। इतना ही नहीं यहां आने वाले ग्राहकों का स्वागत खून से सने चाकुओं से किया जाता है।

la masia encantada haunted restaurant where ghost serve dinner and food
अनोखे रेस्त्रां - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 17वीं शताब्दी में जोसफ मा रिएस ने मासिया और सुरोका ने 'मासिया सेंटा रोजा' नामक भवन बनवाया। लेकिन आगे चलकर इस भवन पर पारिवारिक विवाद हो गया। एक दिन सुरोका और रिएस ने कार्ड उछालकर अपनी किसमत तय की। रिएस सारी संपत्ति हार गए। उनके परिवार ने घर छोड़ दिया और परिवार ने नई संपत्ति खड़ी की। देखते ही देखते मासिया सेंटा रोजा खंडहर में तब्दील हो गई।

दो सदियों तक वीरान पड़ी रही इमारत में सुरोका के वंशजों ने 1970 में एक रेस्टोरेंट बनाया। उनका परिवार मानता था कि इस इमारत को कोई श्राप लग गया है, लिहाजा वहीं से उनके दिमाग में बात आई कि क्यों न रेस्टोरेंट को हॉन्टेड रेस्टोरेंट के रूप में चलाया जाए। बस तब से लेकर आज तक ये रेस्टोरेंट हॉन्टेड रेस्त्रां के रूप में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
la masia encantada haunted restaurant where ghost serve dinner and food
अनोखे रेस्त्रां - फोटो : सोशल मीडिया

यहां पर भूतों के परिवेश में वेटर भोजन परोस्ते हैं और भोजन का समय निर्धारित है। इस रेस्टोरेंट में 60 सीटें हैं और खाना खाने के लिए आपको पहले से ही बुकिंग करवानी होती है। निर्धारित समय पर जब ग्राहक पहुंचते हैं, तो उनका स्वागत खून से सने चाकू, तलवार या हसिये से किया जाता है। आगे बढ़ते ही पंजा या नकली लाशें जो देखने में एकदम असली हैं, लटकी मिलती हैं।

विज्ञापन
la masia encantada haunted restaurant where ghost serve dinner and food
अनोखे रेस्त्रां - फोटो : सोशल मीडिया

भोजन करते समय ग्राहकों के लिए एक शो का संचालन किया जाता है, जिसे देखना हर किसी के बस की बात नहीं। इसमें तरह-तरह के भूत-प्रेत के वेश में लोग आपका मनोरंजन करने के साथ-साथ कुछ अलग परोसने की कोशिश करते हैं, जिनसे आप निश्चित रूप से डर जाएंगे। इस रेस्टोरेंट की सबसे खास बात ये है कि इस हॉरर शो में ग्राहक महज मूक दर्शक बनकर नहीं बैठ सकता। वो खुद भी डरावनी कहानियों का हिस्सा बन जाते हैं, जिस वजह से डर तो लाजमी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed