कुंभ में तरह-तरह के साधु-संन्यासियों का जमावड़ा लगा हुआ है। इनमें कई पढ़े-लिखे साधु-संत भी हैं। इन्हीं में से एक हैं प्रत्यंगीरा नाथ, जो एक महिला अघोरी हैं और इस समय प्रयागराज कुंभ में हैं। हैरानी की बात तो ये है कि ये महिला अघोरी काफी पढ़ी-लिखी और शादीशुदा हैं।
2 of 6
Woman Aghori Pratyangira Nath
- फोटो : Facebook
प्रत्यंगीरा हैदराबाद की रहने वाली हैं। उन्होंने कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही एचआर में एमबीए भी किया है। अघोरी बनने से पहले प्रत्यंगीरा एक नामी सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करती थीं।
3 of 6
Woman Aghori Pratyangira Nath
- फोटो : Facebook
प्रत्यंगीरा की 2007 में शादी हुई थी। उनकी एक बेटी भी है, लेकिन 8 साल पहले उन्होंने सबकुछ त्याग कर श्मशान का रास्ता चुन लिया और महिला अघोरी बन गईं। आमतौर पर महिलाओं का श्मशान या कब्रिस्तान जाना मना है, लेकिन ये महिला अघोरी श्मशान में ही शिव साधना करती हैं।
4 of 6
Woman Aghori Pratyangira Nath
- फोटो : Facebook
ये महिला अघोरी गले में नरमुंडों और रुद्राक्ष की माला पहनती हैं। साथ ही काले रंग के कपड़े पहनती हैं और सिर पर भी काले रंग की पगड़ी और एक विशेष अंगूठी धारण करती हैं। प्रत्यंगीरा सिर्फ रात में ही भगवान शिव और मां काली की साधना करती हैं।
5 of 6
Woman Aghori Pratyangira Nath
- फोटो : Facebook
इस महिला अघोरी का कहना है कि वो लोगों के कल्याण के लिए ही अघोरी बनी हैं। वो सभी की मदद करना चाहती हैं। उनका कहना है कि वो दैवीय ऊर्जा से लोगों के दुख दूर करना चाहती हैं।