फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कहानी एक ऐसे देश की, जहां चूहा पालने के लिए भी जरूरी है सरकार से इजाजत

Thu, 29 Jul 2021 10:18 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 29 Jul 2021 10:18 AM IST
विज्ञापन
know weird and interesting facts about canada
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
कनाडा की गिनती दुनिया के विकसित देशों में की जाती है। यह उत्तरी अमेरिका में स्थित दुनिया का दूसरा और क्षेत्रफल की दृष्टि से भी दूसरा सबसे बड़ा देश है। अमेरिका के साथ इसकी अंतरराष्ट्रीय सीमा दुनिया की सबसे बड़ी भू-सीमा है, जिसकी लंबाई आठ हजार किलोमीटर से भी ज्यादा है। कनाडा को अगर 'मिनी हिंदुस्तान' कहें तो गलत नहीं होगा, क्योंकि एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां हर साल 30 हजार से भी ज्यादा भारतीय जाकर बस जाते हैं और इनमें से सबसे ज्यादा लोग पंजाब से जाते हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि कनाडा का करीब 40 फीसदी भाग जंगल है। यहां के जंगल इतने बड़े हैं कि उसमें कई छोटे जंगल समा सकते हैं।


कहते हैं कि कनाडा के कुछ हिस्सों में गुरुत्वाकर्षण का स्तर दूसरे हिस्सों के मुकाबले बहुत कम है, जिसकी वजह से वहां पर आपको हवा में उड़ने जैसा अनुभव भी हो सकता है।
know weird and interesting facts about canada
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कनाडा में काफी ठंड पड़ती है। कहते हैं कि यहां इतनी ठंड पड़ती है कि समुद्र का पानी जम जाता है और वहां के लोग उसपर आइस हॉकी का मजा लेते हैं।

know weird and interesting facts about canada
कनाडा का एक झील - फोटो : Pixabay

कनाडा को झीलों का देश भी कहा जाता है, क्योंकि यहां बहुत सारी झीलें मौजूद हैं। ऐसा माना जाता है कि दुनिया का करीब 20 फीसदी पानी कनाडा के झीलों में ही पाया जाता है। सिर्फ यही नहीं, इन झीलों की वजह से ऐसा भी माना जाता है कि कनाडा का पानी मिनरल वॉटर से भी ज्यादा साफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know weird and interesting facts about canada
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कनाडा में 7,821 किलोमीटर लंबा ट्रांस-कनाडा हाईवे है, जिसे दुनिया के सबसे लंबे राजमार्गों में से एक माना जाता है। दरअसल, ट्रांस-कनाडा हाईवे एक अंतरमहाद्वीपीय संघीय-प्रांतीय राजमार्ग प्रणाली है जो अटलांटिक महासागर से लेकर प्रशांत महासागर तक कनाडा के सभी दस प्रांतों से होकर गुजरती है।

विज्ञापन
know weird and interesting facts about canada
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कनाडा में चूहा पालना बहुत ही मुश्किल काम होता है, क्योंकि वहां पर चूहा पालने के लिए आपको सरकार से परमिशन लेनी पड़ती है। दरअसल, कनाडा में जिंदा चूहे को बेचना या मारना गैरकानूनी काम माना जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed