फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत की वो अनोखी गुफा, जिसमें छिपा है महाभारत से जुड़ा खास रहस्य

Wed, 03 Feb 2021 01:21 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Wed, 03 Feb 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
know mystery about vyas cave mana village uttarakhand last indian village
व्यास गुफा, माना (उत्तराखंड) - फोटो : सोशल मीडिया

हमारे देश भारत में प्राचीन काल की ऐसी कई गुफाएं या जगहें हैं, जहां कोई न कोई खास रहस्य जरूर छुपे हुए हैं। आज हम आपको महाभारत काल से जुड़ी एक ऐसी गुफा के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां एक बहुत ही रहस्य छुपा हुआ है। हैरान करने वाली बात ये है कि इस रहस्य के बारे में कोई भी नहीं जानता और माना जाता है कि उस रहस्य को चाहकर भी कोई इंसान जान नहीं सकता है। ये रहस्यमय गुफा उत्तराखंड के माणा गांव में है। बता दें कि माणा गांव को 'हिंदुस्तान का आखिरी गांव' या 'उत्तराखंड का आखिरी गांव' कहा जाता है।



know mystery about vyas cave mana village uttarakhand last indian village
व्यास गुफा, माना (उत्तराखंड) - फोटो : सोशल मीडिया

रहस्यों से भरी इस गुफा को 'व्यास गुफा' के नाम से जाना जाता है। वैसे तो यह एक छोटी सी गुफा है, लेकिन इसके बारे में कहा जाता है कि हजारों साल पहले महर्षि वेद व्यास ने इसी गुफा में रहकर वेदों और पुराणों का संकलन किया था। मान्यता यह भी है कि इसी गुफा में वेद व्यास ने भगवान गणेश की सहायता से महाकाव्य महाभारत की रचना की थी।

know mystery about vyas cave mana village uttarakhand last indian village
व्यास गुफा, माना (उत्तराखंड) - फोटो : सोशल मीडिया

वेद व्यास गुफा अपनी अनोखी छत को लेकर भी देशभर में चर्चित है। इस छत को देखने पर ऐसा लगता है, जैसे बहुत से पन्नों को एक के ऊपर एक रखा हुआ है। इसी छत को लेकर एक रहस्यमय धारणा है। कहा जाता है कि ये महाभारत की कहानी का वो हिस्सा है, जिसके बारे में महर्षि वेद व्यास और भगवान गणेश के अलावा और कोई नहीं जानता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know mystery about vyas cave mana village uttarakhand last indian village
व्यास गुफा, माना (उत्तराखंड) - फोटो : सोशल मीडिया

मान्यता है कि महर्षि वेद व्यास ने भगवान गणेश से महाभारत के वो पन्ने लिखवाए तो थे, लेकिन उसे उस महाकाव्य में शामिल नहीं किया और उन्होंने उन पन्नों को अपनी शक्ति से पत्थर में बदल दिया। आज दुनिया पत्थर के इन रहस्यमय पन्नों को 'व्यास पोथी' के नाम से जानती है।

विज्ञापन
know mystery about vyas cave mana village uttarakhand last indian village
व्यास गुफा, माना (उत्तराखंड) - फोटो : सोशल मीडिया

अब सोचने वाली बात ये है कि आखिर वो कौन सा राज था, जिसे वेद व्यास दुनिया को बताना नहीं चाहते थे। खैर महाभारत का ये 'खोया अध्याय' सच है या कोई कहानी, इसके बारे में तो कोई नहीं जानता, लेकिन पहली नजर में तो व्यास गुफा की छत ऐसी ही लगती है, जैसे उसपर कोई विशालकाय पुस्तक रखी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed