भारतीय रेल एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क और एकल सरकारी स्वामित्व वाला विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। परिवहन की यह सुविधा यातायात के सबसे सुगम साधनों में से एक है। हर रोज लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। और इन लाखों लोगों को मंजिल तक पहुंचाने के लिए रेलवे रोजाना लगभग 13,000 ट्रेनों का संचालन करता है। आपने भी रेल से जरूर सफर किया होगा, लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्रॉस यानी X का निशान बना होता है। क्या आपको कभी इस निशान को देखकर ऐसा लगा है कि अगर ये निशान ना हो, तो गाड़ी का सफर भी प्रभावित हो सकता है? ये बात तो बिल्कुल सच है कि रेलवे बिना किसी वजह के इतना बड़ा निशान तो नहीं बना सकता है। ट्रेन के डिब्बों पर बने हर निशान का अपना एक खास महत्व होता है। कुछ ऐसा ही इस क्रॉस के निशान के साथ भी है।
ज्ञान की बात: आखिर ट्रेन के आखिरी डिब्बों पर क्यों बनाया जाता क्रॉस का निशान?
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 04 Jul 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन