फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहानी एक रहस्यमय घाटी की: यहां आने वाला कभी लौटकर नहीं जाता है वापस, कई लोग हो चुके हैं गायब

Mon, 03 May 2021 06:48 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 03 May 2021 06:48 AM IST
विज्ञापन
know about shangri la valley mysterious place in the world where people are almost immortal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Facebook/Nature Photos

दुनियाभर में ऐसी कई जगहें हैं, जो अजब-गजब रहस्यों से भरी हुई हैं। कुछ जगह तो ऐसे हैं, जिनके बारे में किसी को कुछ भी नहीं पता है। आज हम आपको एक ऐसी ही रहस्यमय घाटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आजतक कोई भी नहीं ढूंढ पाया है। हालांकि, ऐसा माना जाता है कि ये घाटी अरुणाचल प्रदेश और तिब्बत के बीच में ही कहीं पर स्थित है।

know about shangri la valley mysterious place in the world where people are almost immortal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, इस घाटी को 'शांगरी-ला घाटी' के नाम से जाना जाता है। शांगरी-ला को वायुमंडल के चौथे आयाम यानी समय से प्रभावित जगहों में से एक माना जाता है। ऐसी जगहों पर समय थम सा जाता है और लोग जब तक चाहें तब तब जीवित रह सकते हैं।

know about shangri la valley mysterious place in the world where people are almost immortal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

शांगरी-ला घाटी का जिक्र अरुण शर्मा ने अपनी किताब 'तिब्बत की वह रहस्यमय घाटी' में भी किया है। अरुण शर्मा कहते हैं कि युत्सुंग नाम के एक लामा ने उन्हें बताया कि शांगरी-ला घाटी में काल का प्रभाव नगण्य है और वहां मन, प्राण और विचार की शक्ति एक विशेष सीमा तक बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि अगर कोई वस्तु या इंसान वहां अनजाने में भी चला जाए, तो वह वापस दुनिया में कभी नहीं आ पाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about shangri la valley mysterious place in the world where people are almost immortal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि, युत्सुंग खुद इस रहस्यमय घाटी में जा चुके हैं। उनका दावा है कि वहां ना तो सूर्य का प्रकाश था और ना ही चंद्रमा। चारों तरफ एक रहस्यमय प्रकाश फैला हुआ था। इस घाटी का जिक्र तिब्बती भाषा की किताब 'काल विज्ञान' में भी मिलता है। यह किताब आज भी तिब्बत के तवांग मठ के पुस्तकालय में रखी हुई है।

विज्ञापन
know about shangri la valley mysterious place in the world where people are almost immortal
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दुनियाभर के कई लोग 'शांगरी-ला घाटी' का पता लगाने की नाकाम कोशिश कर चुके हैं। कहते हैं कि इनमें से तो कई हमेशा-हमेशा के लिए गायब भी हो गए। ऐसा भी कहा जाता है कि चीन की सेना ने इस घाटी को ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो इस जगह का पता नहीं लगा सके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed