फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कहानी इटली की एक ऐसी रहस्यमय ट्रेन की, जो 106 यात्रियों समेत अचानक हो गई थी गायब

Sun, 08 Aug 2021 07:01 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 08 Aug 2021 07:01 AM IST
विज्ञापन
know about mysterious zanetti train which entered into a tunnel and disappeared mysteriously
जेनेटी ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेनों और प्लेटफॉर्म्स से जुड़े कई रहस्यमय किस्सों के बारे में आपने सुना होगा। लेकिन इन सबसे ऊपर है इटली की वो ट्रेन जो यात्रियों समेत गायब हो गई। यह घटना साल 1911 की है, जिसमें 106 लोगों को ले जा रही एक ट्रेन सुरंग में घुसते ही रहस्यमय तरीके से गायब हो गई थी। इस ट्रेन का आज तक पता नहीं चल पाया है कि वो आखिर कहां गई?




 

दरअसल, जेनेटी नाम की एक ट्रेन साल 1911 में रोमन स्टेशन से रवाना हुई थी। इस बीच ट्रेन को एक सुरंग से होकर गुजरना था, लेकिन यह ट्रेन जैसे ही सुरंग में घुसी, वो अचानक गायब हो गई। इस दौरान ट्रेन की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। हालांकि, बाद में उसी ट्रेन में सवार दो लोग सुरंग के बाहर मिले थे। इस दौरान उन्होंने एक ऐसी हैरतअंगेज घटना बताई कि सभी सन्न रह गए थे। उनका कहना था कि जैसे ही ट्रेन सुरंग के पास आई, वहां से एक रहस्यमय धुंआ निकल रहा था। इसको देखकर वो काफी घबरा गए और ट्रेन से कूद गए। इसके बाद ट्रेन सुरंग में घुसी और वो वापस कभी निकली ही नहीं।

know about mysterious zanetti train which entered into a tunnel and disappeared mysteriously
जेनेटी ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

इस रहस्यमय घटना के बारे में कहा जाता है कि यह ट्रेन अपने समय से 71 साल पीछे यानी कि भूतकाल में चली गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ट्रेन सन् 1840 में मेक्सिको में पहुंच गई थी। इस कारण इसे भूतिया ट्रेन भी कहा जाता है।

know about mysterious zanetti train which entered into a tunnel and disappeared mysteriously
जेनेटी ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

मेक्सिको की एक डॉक्टर ने दावा किया था कि वो जिस अस्पताल में काम करती है, वहां रहस्यमय तरीके से 104 लोगों को भर्ती कराया गया था। लेकिन वो सारे के सारे पागल हो गए थे। हालांकि, वो इतना जरूर बता पा रहे थे कि वो ट्रेन से यहां तक आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
know about mysterious zanetti train which entered into a tunnel and disappeared mysteriously
जेनेटी ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये थी कि उस समय कोई भी ऐसी ट्रेन नहीं बनी थी, जो रोम से सीधे मेक्सिको तक जाए। हैरान करने वाली एक बात और थी कि इन लोगों के मेक्सिको आने का कोई रिकॉर्ड भी मौजूद नहीं था।

विज्ञापन
know about mysterious zanetti train which entered into a tunnel and disappeared mysteriously
जेनेटी ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया

यह अजीबोगरीब घटना आजतक पूरी दुनिया के लिए रहस्य ही बनी हुई है। हालांकि, उससे भी बड़ा रहस्य ये है कि इटली, रूस, जर्मनी और रोमानिया के कई हिस्सों में इस ट्रेन को देखे जाने का दावा किया जा चुका है। हर बार जिस ट्रेन को देखे जाने का लोगों ने जिक्र किया, वो ठीक वैसी ही थी जैसी ट्रेन 1911 में गायब हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed