फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दक्षिण भारत की वो इंद्रधनुषी गिलहरी, जो लगाती है 20 फीट लंबी छलांग

Sat, 23 Jan 2021 04:51 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 23 Jan 2021 04:51 PM IST
विज्ञापन
Know About Malabar Giant Squirrel Multicolor Squirrels Found In Forests Of Southern India
इंद्रधनुषी गिलहरी - फोटो : सोशल मीडिया

कर्नाटक की कावेरी वैली में एक डैम बनाने का प्रस्ताव आया है। इस डैम के निर्माण हो जाने से बेंगलुरु शहर में पानी की किल्लत और बाढ़ की समस्या दोनों से छुटकारा मिल जाएगा। लेकिन इस प्रोजेक्ट के वजह से चार प्रजातियों के जीवों को खतरा भी है। इन्हीं जीवों में से एक सबसे प्यारा जीव इंद्रधनुषी रंगों वाली गिलहरी है। दक्षिण भारत के जंगलों में दिखाई देने वाली इस गिलहरी को कई नामों से बुलाया जाता है।

Know About Malabar Giant Squirrel Multicolor Squirrels Found In Forests Of Southern India
इंद्रधनुषी गिलहरी - फोटो : सोशल मीडिया

कई रंगों वाली इस गिलहरी का नाम है मालाबार जायंट गिलहरी है। कुछ लोग इसे इंडियन जायंट गिलहरी या इंद्रधनुषी गिलहरी भी कहते हैं। हालांकि, इसका बायोलॉजिकल नाम 'राटुफा इंडिका' है। सिर से लेकर पूंछ तक इश गिलहरी की कुल लंबाई करीब 3 फीट तक होती है। इसके शरीर पर काला, भूरा, पीला, नीला, लाल, नारंगी समेत कई रंग दिखाई देते हैं।

Know About Malabar Giant Squirrel Multicolor Squirrels Found In Forests Of Southern India
इंद्रधनुषी गिलहरी - फोटो : सोशल मीडिया

इंद्रधनुषी गिलहरी अक्सर एक पेड़ से दूसरे पेड़ के बीच लंबी-लंबी छलांग लगाकर भागती है। कई बार तो ये गिलहरी 20 फीट से भी अधिक दूरी तक छलांग लगा देती है। इंद्रधनुषी गिलहरी पूरी तरह से शाकाहारी होती है। फल, फूल नट्स और पेड़ों की छाल इस गिलहरी का मुख्य भोजन है। हालांकि, इन गिलहरियों से कुछ उप-प्रजातियां शाकाहार के साथ-साथ कीड़े और चिड़ियों के अंडे भी खाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Know About Malabar Giant Squirrel Multicolor Squirrels Found In Forests Of Southern India
इंद्रधनुषी गिलहरी - फोटो : सोशल मीडिया

इंद्रधनुषी गिलहरी आमतौर पर सुबह-शाम सक्रिय रहती है और दिन में सोती है। इस प्रजाति के गिलहरियों में सबसे खास बात ये है कि इनके नर और मादा आपस में सिर्फ संभोग करने के लिए ही मिलते हैं। इसके अलावा ये एकसाथ नहीं रहते हैं। भारत में राटुफा इंडिका की चार उप-प्रजातियां भी हैं। पहली राटुफा इंडिका, दूसरी राटुफा इंडिका सेंट्रालिस, तीसरी राटुफा इंडिका डीलबाटा और चौथी राटुफा इंडिका मैक्सिमा।

विज्ञापन
Know About Malabar Giant Squirrel Multicolor Squirrels Found In Forests Of Southern India
इंद्रधनुषी गिलहरी - फोटो : सोशल मीडिया

राटुफा इंडिका की चार उप-प्रजातियां भारत के अलग-अलग हिस्सों में पाए जाते हैं। इनका रंग और आकार भी इलाके के अनुसार अलग-अलग होता है। आमतौर पर इंद्रधनुषी गिलहरी 36 फीट से ऊंचे पेड़ों पर रहती हैं ताकि वो शिकार होने से बच पाएं। भारत के अलावा इंद्रधनुषी गिलहरी थाईलैंड, मलेशिया, सिंगापुर, श्रीलंका और इंडोनेशिया में भी मिलती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed