फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया का एक ऐसा देश, जहां लकड़ी के बक्से में छिपाकर रखी जाती है गणेश जी की मूर्ति

Fri, 09 Oct 2020 08:55 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 09 Oct 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
kangiten or ganesha worship in japan idol of lord ganesh is kept hidden in a wooden box
मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

जापान की राजधानी टोक्यो में ऐसे कई बौद्ध मंदिर हैं, जो हजारों साल पूराने हैं। इन्हीं में से एक मंदिर ऐसा है, जहां हिंदूओं के गणेश देवता से काफी मिलती-जुलती मूर्ति रखी गई है। आठवीं सदी में बने इस मंदिर का नाम मात्सुचियामा शोटेन (Matsuchiyama Shoten) है, जिसमें रखी गई मूर्ति गणेश जी का ही जापानी वर्जन है। तंत्र-मंत्र को मानने वाले बौद्ध इस मूर्ति की पूजा करते हैं।

kangiten or ganesha worship in japan idol of lord ganesh is kept hidden in a wooden box
गणेश जी (केंगिटेन) - फोटो : सोशल मीडिया

धर्म से जुड़ें विषयों पर रिसर्च करने वाले लोगों का मानना है कि आठवीं सदी के दौरान जापान में पहली बार गणेश जी को माना जाने लगा। बौद्ध धर्म में एक ऐसी शाखा है, जिसके अनुयायी बुद्धिज्म पर यकीन करते हुए तांत्रिक शक्तियों की पूजा करते हैं। बौद्ध धर्म का ये शाखा भारत के उड़ीसा से होते हुए चीन और उसके बाद जापान पहुंचा।

kangiten or ganesha worship in japan idol of lord ganesh is kept hidden in a wooden box
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

जापान में गणेश जी (केंगिटेन) को एक शक्तिशाली भगवान के तौर पर देखा जाता था और इनकी पूजा भी खास तरीके से शुद्ध रहते हुए तंत्र-मंत्र के सहारे होती थी। ऐसे में गणेश जी को मानने वालों की संख्या बढ़ती चली गई। इस बात का जिक्र क्लासिकल गोल्डन एज (794-1185 CE) के दौरान मिलता है। फिलहाल जापान में गणेश जी के कुल 250 मंदिर हैं, लेकिन इन्हें अलग-अलग नामों से बुलाया जाता है जैसे केंगिटेन, शोटेन, गनबाची (गणपति) और बिनायकातेन (विनायक)।

विज्ञापन
विज्ञापन
kangiten or ganesha worship in japan idol of lord ganesh is kept hidden in a wooden box
मंदिर - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि तांत्रिक बुद्धिज्म में गणेश जी को एक स्त्री हाथी से लिपटा हुआ दिखाया जाता है और इसे शक्ति कहा जाता है। यह मूर्ति पुरुष और स्त्री के मेल से पैदा हुई ऊर्जा का प्रतीक है। हालांकि, गणेश जी की मूर्ति या तस्वीरें कुछ कामुक लगने के कारण मंदिरों में सामने नहीं दिखती हैं। इन्हें लकड़ी के सजे हुए बक्से में रखा जाता है, जिसकी रोज पूजा की जाती हैं। केवल किसी खास मौके पर मूर्ति बाहर निकाली जाती है और उसकी पूजा सबके सामने होती है।

विज्ञापन
kangiten or ganesha worship in japan idol of lord ganesh is kept hidden in a wooden box
गणेश जी (केंगिटेन) - फोटो : सोशल मीडिया

जापान में गणेश जी का सबेस बड़ा मंदिर माउंट इकोमा पर Hōzan-ji नाम से है। यह मंदिर ओसाका शहर के बाहर दक्षिणी हिस्से में बसा हुआ है। 17वीं सदी में बने इस मंदिर को लेकर कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं। इस मंदिर के प्रति लोगों की काफी आस्था है और इच्छा पूरी होने पर यहां काफी दान-दक्षिणा भी की जाती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed