फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनोखा मामला: 10 साल पहले आई सुनामी में बह गई थी पत्नी, आज भी समुद्र में ढूंढ रहा है पति

Sat, 13 Mar 2021 06:21 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 13 Mar 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
japanese man looking for his wife into the sea lost in tsunami ten years ago
यासुओ ताकामात्सु - फोटो : सोशल मीडिया

जापान में एक 64 वर्षीय शख्स पिछले 10 सालों से समुद्र में अपनी पत्नी को खोज रहा है। साल 2011 में जापान में आई सुनामी में यासुओ ताकामात्सु की पत्नी युको लापता हो गई थी। उसी समय से यासुओ अपनी पत्नी की तलाश कर रहे हैं। बता दें कि यासुओ अपनी पत्नी को खोजने के लिए अंडरवाटर डाइविंग भी सीख चुके हैं। पिछले सात सालों से यासुओ अंडरवॉटर डाइव कर रहे हैं, ताकि वे अपनी पत्नी से जुड़ी किसी भी चीज को ढूंढने में कामयाब हो सकें।

japanese man looking for his wife into the sea lost in tsunami ten years ago
यासुओ ताकामात्सु - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि जापान प्रशासन भी पिछले कुछ सालों से ढाई हजार लोगों की गुमशुदगी के कारण अंडरवॉटर सर्च अभियान चला रहा है। यासुओ ताकामात्सु निजी तौर पर अंडरवॉटर डाइव, तो करते ही हैं, साथ ही स्थानीय प्रशासन से संपर्क कर हर महीने उनके साथ भी अभियान के लिए जुड़ते हैं। इतने सालों से समुद्र में अंडरवाटर डाइविंग कर रहे यासुओ को कपड़े, एल्बम जैसी कई चीजें मिल चुकी हैं, लेकिन ये सभी चीजें दूसरे लोगों की हैं। उन्हें अपनी पत्नी से जुड़ी कोई चीज अभी तक नहीं मिल पाई है।

japanese man looking for his wife into the sea lost in tsunami ten years ago
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब हो कि साल 2011 में 700 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 133 फीट लंबी लहरों ने जापान के उत्तरपूर्वी कोस्ट को हिला कर रख दिया था। फुकुशिमा न्यूक्लियर प्लांट को भी इस सुनामी ने काफी नुकसान पहुंचाया था। यूक्रेन के चेरनोबिल के बाद इसे सबसे खतरनाक न्यूक्लियर तबाही माना जाती है। जापान में आई इस सुनामी के वजह से 15 हजार लोग मारे गए थे और लगभग 2 लाख 30 हजार लोगों को अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों को छोड़ना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
japanese man looking for his wife into the sea lost in tsunami ten years ago
यासुओ ताकामात्सु - फोटो : सोशल मीडिया

यासुओ ताकामात्सु की पत्नी बैंक में काम करती थीं। सुनामी के दौरान यासुओ अपनी पत्नी को लेकर इतने चिंतित नहीं थे, क्योंकि उनकी पत्नी जहां काम करती थीं, वो एक पहाड़ के पीछे था। बैंक के स्टाफ ने खतरे को देखते हुए बैंक के कर्मचारियों को दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया था, लेकिन सुनामी की तीव्रता बढ़ने के साथ ही बैंक के कई कर्मचारी भी डूब गए थे।

विज्ञापन
japanese man looking for his wife into the sea lost in tsunami ten years ago
यासुओ ताकामात्सु - फोटो : सोशल मीडिया

यासुओ ने अब अपनी पूरी जिंदगी पत्नी की तलाश में लगा दी है। उनका कहना है कि उन्हें पत्नी से ये संदेश मिला है कि वो बैंक की जॉब से थक गई हैं और घर आना चाहती हैं। जापान में आई सुनामी के एक दशक बाद भी उनकी पत्नी घर लौटना चाहती है और इसी वजह से वे अपनी पत्नी को मरते दम तक खोजना जारी रखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed