{"_id":"607523427343482684009fc8","slug":"japanese-leaders-go-around-town-wearing-heavy-jacket-to-understand-pregnancy-pain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: आखिर जापान में कई पुरुष नेता गर्भवती महिलाओं की तरह क्यों घूम रहे हैं?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: आखिर जापान में कई पुरुष नेता गर्भवती महिलाओं की तरह क्यों घूम रहे हैं?
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Tue, 13 Apr 2021 08:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गर्भवती महिलाओं की तरह जापान के पुरुष नेता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जापान में पिछले कुछ दिनों से सत्तारूढ़ पार्टी के तीन नेता भारी-भरकम जेकेट पहनकर घूम रहे हैं। इन नेताओं की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। ये नेता करीब 7.5 किलो वजनी जैकेट को हमेशा पहने हुए नजर आ रहे हैं। भारी जैकेट पहनने के वजह से ये बिल्कुल गर्भवती महिला की तरह नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं ये तीनों नेता इतनी भारी जैकेट क्यों पहन रहे हैं....
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
दरअसल, ये नेता इस जैकेट के जरिए प्रेग्नेंसी को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। ताकाको सुजुकी नाम की महिला राजनेता ने इस प्रयोग को आर्गेनाइज कराया है। इस प्रयोग के माध्यम से वो पुरूष राजनेताओं को प्रेगनेंसी की परेशानियां और चुनौतियां समझने में मदद कराना चाहती हैं।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बता दें कि दुनिया के अन्य हिस्सों की तरह जापान में भी गर्भवती महिलाओं का वर्कप्लेस पर जरूरी ध्यान नहीं रखा जाता है। ओसाका में रहने वाली एक महिला ने वाइस वर्ल्ड न्यूज से बातचीत में बताया कि वे अपनी प्रेगनेंसी के शुरूआती दौर में काफी परेशान थीं और उन्हें इस बात का डर था कि मिसकैरिज हो सकता है। हालांकि, इतनी तकलीफ झेलने की बावजूद भी उन्हें अपने बॉस से छुट्टी मांगने की हिम्मत नहीं होती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
मसनओबू ओगुरा नाम के एक जापानी नेता ने ट्विटर पर लिखा है कि इस प्रयोग के सहारे मैं गर्भवती महिलाओं की कुछ तकलीफों को महसूस कर पाया हूं और हमारी ये कोशिश होगी कि हम उनकी दिक्कतों को दूर करने में मदद कर पाएं। हालांकि, लोगों का ऐसा मानना है कि अगर जापान के राजनेता इन महिलाओं के सपोर्ट के लिए नई पॉलिसी नहीं बनाते हैं तो ये प्रयोग सिर्फ एक परफॉर्मेंस के समान होगा और इससे महिलाओं की स्थिति में कोई खास फर्क नहीं आएगा।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
बता दें कि जापान के नेताओं के द्वारा जारी इस नए प्रयोग को लेकर एक महिला ने कहा कि इन जैकेट्स की तुलना किसी भी मायने में प्रेग्नेंसी से नहीं की जा सकती है। लेकिन मुझे इस बात की उम्मीद है कि इस प्रयोग के वजह से हमारे देश के नेता कुछ ऐसी पॉलिसी लाएंगे, जिसमें चाइल्ड केयर, वीमेन करियर, लैंगिक भेदभाव पर बात की जा सके। क्योंकि इस मामले में हम कई देशों से पीछे हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।