फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: भूकंप के कारण इस देश में बंद पड़ी थी 100 साल पुरानी घड़ी, एक दशक बाद अपने से लगी चलने

Fri, 23 Apr 2021 09:03 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 23 Apr 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
japan 100 year old clock stopped by tsunami but restarts after 10 years
100 सालों से बंद पड़ी थी घड़ी - फोटो : Twitter/@kahoku_shimpo

भूकंप के लिहाज से जापान एक बहुत ही संवेदनशील देश है। इसके पीछे की वजह यहां कि धरती की सबसे अशांत टेक्टोनिक प्लेट्स हैं। ये प्लेट्स एक अभिकेंद्रित सीमा बनाती हैं, जिसके कारण ये क्षेत्र दुनिया के सर्वाधिक भूकंपों का केन्द्र बन जाता है। भूकंप आने के वजह से जापान में काफी नुकसान भी होता है। हालांकि, भूकंप के कारण ही इस देश में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। यहां सौ साल पुरानी बंद पड़ी एक घड़ी भूकंप के कारण चालू हो गई।

japan 100 year old clock stopped by tsunami but restarts after 10 years
100 सालों से बंद पड़ी थी घड़ी - फोटो : Twitter/@kahoku_shimpo

दरअसल, ये घटना जापान के यमामोटो की है। खबरों के मुताबिक, यमामोटो के एक बौद्ध मठ में सौ साल पुरानी एक विशाल घड़ी लगी हुई थी। लेकिन साल 2011 में आए एक भूकंप के कारण ये घड़ी बंद हो गई थी। उसी समय से ये घड़ी बंद पड़ी थी। लेकिन हाल ही में घटी एक घटना से सभी लोग हैरान हैं। बता दें कि इस क्षेत्र में फरवरी 2021 में भूकंप आने पर घड़ी अपने आप ठीक हो गई। करीब 10 सालों से बंद पड़ी घड़ी ठीक पहले की तरह चलने लगी।

japan 100 year old clock stopped by tsunami but restarts after 10 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हालांकि, लोगों का ऐसा मानना है कि किसी तकनीकी कारणों से ये घड़ी फिर से चलने लगी हो। क्योंकि इस बात की संभावना जताई जा रही है कि घड़ी के अंदर जमी धूल भूकंप की वजह से हट गई हो, जिसके वजह से ये फिर से चलने लगी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
japan 100 year old clock stopped by tsunami but restarts after 10 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

बता दें कि इस घटना के बाद घड़ी निर्माता कंपनी के एक प्रतिनिधि भी वहां पहुंचा। घड़ी के दोबार चालू हो जाने से मठ के आसपास रह रहे लोग काफी खुश हैं।

विज्ञापन
japan 100 year old clock stopped by tsunami but restarts after 10 years
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

साल 2011 में भूकंप के बाद आई सुनामी की लहरों का पानी मठ के भीतर घुस गया था। इस घटना की वजह से सिर्फ मठ के खंभे और छत बच पाई थी। यह घड़ी भी एक खंभे पर टंगी होने के कारण बच गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed