फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संसद में बहस के दौरान सांसद ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, जवाब मिलते ही हुआ कुछ ऐसा

Sat, 30 Nov 2019 01:38 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 30 Nov 2019 01:38 PM IST
विज्ञापन
Italian MP proposes to his girlfriend in the middle of a parliamentary debate
संसद में बहस के दौरान सांसद ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज - फोटो : Social media

आपने कई ऐसे लोगों को देखा होगा, जिन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए अनोखे तरीके से और अनोखी जगह पर प्रपोज किया हो, लेकिन क्या कभी आपने किसी सांसद को संसद के अंदर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते देखा है? नहीं ना, लेकिन इटली में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। यहां एक सांसद ने संसद सत्र के दौरान जब बहस चल रही थी, तभी अपनी गर्लफ्रेंड को शादी के लिए प्रपोज किया। उनकी गर्लफ्रेंड दर्शक दीर्घा में बैठी हुई थी।  

Italian MP proposes to his girlfriend in the middle of a parliamentary debate
संसद में बहस के दौरान सांसद ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज - फोटो : Social media

यह घटना बीते गुरुवार की है। सांसद का नाम फ्लेवियो डी मुरो है, जबकि उनकी गर्लफ्रेंड का नाम एलिसा डी लिओ है। एलिसा ने उनके प्रपोजल को स्वीकार कर लिया, जिसके बाद सांसद फ्लेवियो के साथी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। 

Italian MP proposes to his girlfriend in the middle of a parliamentary debate
संसद में बहस के दौरान सांसद ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज - फोटो : Social media

हालांकि सदन के स्पीकर रॉबर्टो फिको ने बहस के दौरान सांसद फ्लेवियो के ऐसा करने को अनुचित करार दिया है। उन्होंने कहा कि मैं आपके इस कारनामे से प्रभावित जरूर हूं, लेकिन सदन की कार्यवाही के बीच आपका हस्तक्षेप सराहनीय नहीं है। दरअसल, जिस वक्त सांसद ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया, उस समय सदन में भूकंप के बाद पुनर्निर्माण पर बहस चल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Italian MP proposes to his girlfriend in the middle of a parliamentary debate
सांसद फ्लेवियो डी मुरो और उनकी गर्लफ्रेंड एलिसा डी लिओ - फोटो : Social media

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लेवियो और एलिसा पिछले छह साल से इटली के वेंटीमिग्लिया में एक साथ रह रहे हैं। एलिसा उनके व्यक्तिगत और राजनीतिक जीवन में सबसे करीबी हैं। 

विज्ञापन
Italian MP proposes to his girlfriend in the middle of a parliamentary debate
सांसद फ्लेवियो डी मुरो - फोटो : Social media

33 वर्षीय सांसद फ्लेवियो डी मुरो ने पिछले साल मार्च में निचले सदन का चुनाव जीता था। वह लीग पार्टी के सदस्य हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed