{"_id":"6081224d7209d6272d18bb30","slug":"ireland-boy-got-huge-amount-from-turkish-airline-because-cabin-crew-member-dropped-tea-on-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट में केबिन क्रू ने यात्री के पैरों पर गिरा दी थी चाय, हर्जाने के तौर पर मिले 58 लाख रुपए","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
फ्लाइट में केबिन क्रू ने यात्री के पैरों पर गिरा दी थी चाय, हर्जाने के तौर पर मिले 58 लाख रुपए
Thu, 22 Apr 2021 01:22 PM IST
संकल्प सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 22 Apr 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश-दुनिया में कई ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं होती हैं, जो हर तरफ खूब सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसी ही एक घटना इन दिनों खूब चर्चा में है। मामला कुछ ऐसा है कि आयरलैंड में रहने वाले युवक को हर्जाने के तौर पर 58 लाख रुपए मिले हैं। इस घटना की शुरुआत करीबन 4 साल पहले हुई थी, जब यह युवक टर्किश विमान में सफर कर रहा था। इस दौरान उसके साथ एक हादसा हो गया, जिस पर उसकी मां ने एयरलाइन्स के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixels
इस युवक का नाम एमरे कराक्या है। 4 साल पहले यह युवक विमान में सफर करते हुए डुबलिन से इस्तानबुल जा रहा था। इस दौरान फ्लाइट में केबिन क्रू की एक सदस्य ने उसके पैरों पर खौलती हुई चाय को गिरा दिया। चाय गिरने से एमरे के पैरों को काफी नुकसान पहुंचा। इससे उसके पैरों पर कई सारे निशान बन गए।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Stackumbrella
एमरे को इस कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। पैरों पर खौलती हुई चाय गिरने की वजह से उनको कई दिनों तक दर्द भी होता रहा। इसके अलावा पैरों को ठीक होने में काफी लंबा समय लगा। उस वक्त इस युवक की उम्र करीबन 13 साल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels
घर आकर चाय गिरने की इस घटना को जब उन्होंने अपनी मां से बताया तो मां ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए टर्किश एलरलाइन्स के खिलाफ केस कर दिया। कोर्ट में मां ने केस जीतने के लिए काफी मजबूत दलीलें दी। उन्होंने कहा कि इस हादसे के चलते उनका बेटा शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हुआ। उन्होंने दलील देते हुए यह भी कहा कि घटना को हुए कई साल गुजर गए हैं फिर भी उनके बेटे के पैरों के निशान अब तक नहीं गए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
कोर्ट में दलीलों को देते हुए एमरे की मां ने बताया कि इस दौरान वे एमरे को कई सारे डॉक्टरों के पास लेकर गईं। उन्होंने उसे प्लास्टिक सर्जन के पास भी दिखाया। डॉक्टर ने इस घाव को देखकर कहा कि शायद एमरे के पैर से यह निशान अब कभी न मिटे। कोर्ट ने इन सभी दलीलों को सुनकर अपना फैसला देते हुए कहा कि एमरे के साथ हुए इस हादसे में टर्किश एयरलाइन्स जिम्मेदार है। एयरलाइन्स एमरे के परिवार को 56 हजार पाउंड्स (जो कि भारतीय रुपयों में तकरीबन 58 लाख रुपए हैं।) हर्जाने के तौर पर दे।