फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्लाइट में केबिन क्रू ने यात्री के पैरों पर गिरा दी थी चाय, हर्जाने के तौर पर मिले 58 लाख रुपए

Thu, 22 Apr 2021 01:22 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 22 Apr 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
Ireland boy got huge amount from Turkish airline because cabin crew member dropped tea on him
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
देश-दुनिया में कई ऐसी अजीबोगरीब घटनाएं होती हैं, जो हर तरफ खूब सुर्खियां बटोरती हैं। ऐसी ही एक घटना इन दिनों खूब चर्चा में है। मामला कुछ ऐसा है कि आयरलैंड में रहने वाले युवक को हर्जाने के तौर पर 58 लाख रुपए मिले हैं। इस घटना की शुरुआत करीबन 4 साल पहले हुई थी, जब यह युवक टर्किश विमान में सफर कर रहा था। इस दौरान उसके साथ एक हादसा हो गया, जिस पर उसकी मां ने एयरलाइन्स के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया। 


 
Ireland boy got huge amount from Turkish airline because cabin crew member dropped tea on him
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixels
इस युवक का नाम एमरे कराक्या है। 4 साल पहले यह युवक विमान में सफर करते हुए डुबलिन से इस्तानबुल जा रहा था। इस दौरान फ्लाइट में केबिन क्रू की एक सदस्य ने उसके पैरों पर खौलती हुई चाय को गिरा दिया। चाय गिरने से एमरे के पैरों को काफी नुकसान पहुंचा। इससे उसके पैरों पर कई सारे निशान बन गए।  
 
Ireland boy got huge amount from Turkish airline because cabin crew member dropped tea on him
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Stackumbrella
एमरे को इस कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। पैरों पर खौलती हुई चाय गिरने की वजह से उनको कई दिनों तक दर्द भी होता रहा। इसके अलावा पैरों को ठीक होने में काफी लंबा समय लगा। उस वक्त इस युवक की उम्र करीबन 13 साल थी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ireland boy got huge amount from Turkish airline because cabin crew member dropped tea on him
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels
घर आकर चाय गिरने की इस घटना को जब उन्होंने अपनी मां से बताया तो मां ने इस घटना को संज्ञान में लेते हुए टर्किश एलरलाइन्स के खिलाफ केस कर दिया। कोर्ट में मां ने केस जीतने के लिए काफी मजबूत दलीलें दी। उन्होंने कहा कि इस हादसे के चलते उनका बेटा शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हुआ। उन्होंने दलील देते हुए यह भी कहा कि घटना को हुए कई साल गुजर गए हैं फिर भी उनके बेटे के पैरों के निशान अब तक नहीं गए हैं।  
 
विज्ञापन
Ireland boy got huge amount from Turkish airline because cabin crew member dropped tea on him
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
कोर्ट में दलीलों को देते हुए एमरे की मां ने बताया कि इस दौरान वे एमरे को कई सारे डॉक्टरों के पास लेकर गईं। उन्होंने उसे प्लास्टिक सर्जन के पास भी दिखाया। डॉक्टर ने इस घाव को देखकर कहा कि शायद एमरे के पैर से यह निशान अब कभी न मिटे।  कोर्ट ने इन सभी दलीलों को सुनकर अपना फैसला देते हुए कहा कि एमरे के साथ हुए इस हादसे में टर्किश एयरलाइन्स जिम्मेदार है। एयरलाइन्स एमरे के परिवार को 56 हजार पाउंड्स (जो कि भारतीय रुपयों में तकरीबन 58 लाख रुपए हैं।) हर्जाने के तौर पर दे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed