फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

25 साल की महिला ने नॉर्मल डिलीवरी से 7 बच्चों को दिया जन्म, फिर पिता ने कही ये बात

Sat, 16 Feb 2019 07:39 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Sat, 16 Feb 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Iraqi mother gives birth NATURALLY to six girls and one boy countrys first SEPTUPLET pregnancy
- फोटो : dailymail.co.uk

पूर्वी इराक के दीयाली से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 25 वर्षीय महिला ने एक साथ 7 बच्चों को जन्म दिया है। हालांकि, महिला की पहचान को उजागर नहीं किया गया है। डेली मेल के मुताबिक, महिला ने एक अस्पताल में सभी बच्चों को जन्म दिया है। जन्म के बाद मां और उसके सभी बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हैं।

Iraqi mother gives birth NATURALLY to six girls and one boy countrys first SEPTUPLET pregnancy
- फोटो : dailymail.co.uk

स्थानीय स्वास्थ्य प्रवक्ता ने बताया है कि यह इस देश में पहला ऐसा मामला है, जब नॉर्मल डिलीवरी से 6 लड़कियां और 1 लड़के का जन्म हुआ है। बच्चे और मां दोनों स्वस्थ हैं। इस मामले को मध्य-पूर्वी देशों का ऐसा पहला मामला बताया जा रहा है कि जिसमें किसी महिला ने एक साथ 7 बच्चों को जन्म दिया है।

Iraqi mother gives birth NATURALLY to six girls and one boy countrys first SEPTUPLET pregnancy
- फोटो : dailymail.co.uk

दुनिया का पहला ऐसा मामला 1997 में अमेरिका के लोआ में देखा गया था, जहां महिला ने सिजेरियन के बाद 7 बच्चों को जन्म दिया था। इस मामले में केनी और बॉबी एक बार में ही 7 बच्चों के माता-पिता बने थे। इस मामले की खबर मिलने पर तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने उस परिवार से व्यक्तिगत रूप से मिलकर बधाई दी थी। क्लिंटन ने इस दंपती को घर और आर्थिक मदद देने के साथ उनके सभी बच्चों को स्कॉलरशिप भी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Iraqi mother gives birth NATURALLY to six girls and one boy countrys first SEPTUPLET pregnancy
- फोटो : dailymail.co.uk

बता दें कि इराक के इस ताजा मामले से पहले इससे मिलता-जुलता एक मामला लेबनान में 2013 में सामने आया था। जिसमें एक महिला ने 6 बच्चों को एक साथ जन्म दिया था, जिसमें 3 बेटे और 3 बेटियां शामिल थीं। लेबनान के जॉर्ज यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में एक महिला ने 3 लड़के और 3 लड़कियों को जन्म दिया था। इन बच्चों को सेक्सट्यूपलेट्स कहते हैं। 

विज्ञापन
Iraqi mother gives birth NATURALLY to six girls and one boy countrys first SEPTUPLET pregnancy
- फोटो : social media

इराक के इस ताजा केस में महिला के पति और सात बच्चों के पिता बने यूसुफ फदल कहते हैं कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने इतने परिवार के बारे में कल्पना भी नहीं की थी। फदल ने कहा कि अब उनके ऊपर कुल 10 लोगों की जिम्मेदारियां आ गई हैं। बच्चों की देखभाल करने के लिए परिवार में 10 लोग हैं, अब हम और बच्चे नहीं चाहते। पति-पत्नी पर सिलेक्टिव रिडक्शन (भ्रूण की संख्या कम करना) के आरोप भी लगे थे, लेकिन दोनों ने इसे खारिज किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed