फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कई रहस्यों को अपने भीतर समेटे है माता करणी का ये मंदिर, जहां 25 हजार से ज्यादा चूहे हैं मौजूद

Sun, 22 Aug 2021 02:30 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Sun, 22 Aug 2021 02:30 PM IST
विज्ञापन
Interesting Story of Karni Mata Mandir in Rajasthan Where more then 25 thousand rats
करणी माता मंदिर - फोटो : Social media

भारत में आपको ऐसे कई रहस्यमय मंदिर मिल जाएंगे, जो अपने विशेष कारणों से भक्तों के बीच काफी प्रसिद्ध हैं। इन मंदिरों के रहस्यों से अब तक विज्ञान भी पर्दा नहीं उठा पाया है। हर साल बड़ी मात्रा में श्रद्धालु इन मंदिरों में अपने भगवान की पूजा करने के लिए जाते हैं। इसी कड़ी में आज हम बात करने वाले हैं राजस्थान में स्थित करणी माता के मंदिर के बारे में। मान्यता है कि इस मंदिर में कई सारे रहस्य छिपे हुए हैं, जिन्हें आज तक कोई नहीं जान पाया है। ये मंदिर राजस्थान के बीकानेर शहर से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस मंदिर में करीब 25 हजार से भी ज्यादा चूहे मौजूद हैं। आखिर इस मंदिर में इतने सारे चूहे क्यों है? ये आज तक एक पहेली का विषय बना हुआ है। मंदिर में चूहों की इतनी बड़ी तादाद क्यों है? इस रहस्य से विज्ञान भी अब तक पर्दा नहीं उठा पाया है। आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में -

Interesting Story of Karni Mata Mandir in Rajasthan Where more then 25 thousand rats
करणी माता मंदिर - फोटो : Social media

माता करणी के इस मंदिर में कई सारे चूहों को विभिन्न तरह के पकवानों का भोग लगावाया जाता है। बाद में चूहों द्वारा लगाए गए भोग के झूठे प्रसाद को भक्तजनों के बीच वितरित किया जाता है। मान्यता है कि माता के मंदिर में जो भी आता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। 

Interesting Story of Karni Mata Mandir in Rajasthan Where more then 25 thousand rats
करणी माता मंदिर - फोटो : Social media

इस मंदिर का निर्माण बीकानेर रियासत के महाराजा गंगा सिंह ने करवाया था। कहा जाता है कि माता करणी मां दुर्गा की साक्षात अवतार हैं। अगर इतिहास पर गौर करें तो  1387 ईसवी में माता करणी का जन्म रिघुबाई के नाम से एक शाही परिवार में हुआ था। विवाह के बाद उनका सांसारिक मोह माया से लगाव टूट गया और वे एक तपस्वी का जीवन जीने लगीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Interesting Story of Karni Mata Mandir in Rajasthan Where more then 25 thousand rats
करणी माता मंदिर - फोटो : Social media

उस दौरान आस पास के गांवों में उनकी धार्मिक और चमत्कारी शक्तियों की ख्याती काफी फैल रही थी। इस कारण दूर-दूर से कई लोग माता के दर्शन के लिए आने लगे। कई इतिहासकारों का ये तक कहना है कि माता करणी करीब 151 साल तक जिंदा रहीं। तब से लेकर आज तक माता के कई भक्त उनकी श्रद्धापूर्वक पूजा करते हैं।

विज्ञापन
Interesting Story of Karni Mata Mandir in Rajasthan Where more then 25 thousand rats
करणी माता मंदिर - फोटो : Social media

करणी माता के मंदिर में करीब 25 हजार से भी अधिक चूहे मौजूद हैं। कहा जाता है कि ये चूहे माता करणी के वंशज हैं। शाम को मंदिर में जब माता की संध्या आरती होती है, उस दौरान सभी चूहे अपने बिलों से बाहर आ जाते हैं। भारी मात्रा में यहां पर चूहों के होने की वजह से इस मंदिर को मूषक मंदिर भी कहा जाता है। गौरतलब बात है कि 25 हजार से भी ज्यादा चूहे होने के बाद भी इस मंदिर में किसी भी प्रकार की दुर्गंध नहीं आती है। वहीं आज तक इस मंदिर में चूहों से कोई बीमारी भी नहीं फैली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed