Hindi News
›
Photo Gallery
›
Bizarre News
›
interesting story of candi sukuh temple indonesia where amrit kalash and unique shivling found in bronze cup
{"_id":"60f84306d17a1f69315f8a01","slug":"interesting-story-of-candi-sukuh-temple-indonesia-where-amrit-kalash-and-unique-shivling-found-in-bronze-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अजब-गजब: कहानी इंडोनेशिया के एक ऐसे मंदिर की, जहां आज भी मौजूद है समुद्र मंथन के दौरान निकला अमृत कलश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
अजब-गजब: कहानी इंडोनेशिया के एक ऐसे मंदिर की, जहां आज भी मौजूद है समुद्र मंथन के दौरान निकला अमृत कलश
समुद्र मंथन और उससे निकले अमृत कलश की बातें ना जाने हम कितने सालों से सुनते आ रहे हैं। हिंदू धर्म में आस्था रखने वाले लोग इसे काफी अहम मानते हैं। ऐसी मान्यता है कि समुद्र मंथन की संपूर्ण प्रक्रिया सृष्टि की रचना को व्यवस्थित करने के लिए की गई थी। हालांकि, कुछ लोग इसे सिर्फ एक पौराणिक कथा मानते हैं, सच नहीं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि मुस्लिम देश इंडोनेशिया में एक ऐसा मंदिर है, जहां के बारे में कहा जाता है कि वहां आज भी वो अमृत कलश मौजूद है, जो समुद्र मंथन के दौरान निकला था।
दरअसल, हम जिस मंदिर के बारे में बात कर रहे हैं, उसका नाम है 'कंडी सुकुह'। ये मंदिर मध्य और पूर्वी जावा प्रांतों की सीमा पर माउंट लावू (ऊंचाई 910 मीटर यानी 2,990 फीट)) के पश्चिमी ढलान पर स्थित है। इस प्राचीन मंदिर में एक ऐसा कलश मौजूद है, जिसमें एक द्रव्य हजारों सालों से मौजूद है।
2 of 5
इंडोनेशिया के कंडी सुकुह मंदिर से मिला 'अमृत कलश'
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मंदिर में मौजूद कलश में भरे द्रव्य को लेकर ऐसी मान्यता है कि ये अमृत है, जो अभी तक सूखा नहीं है। दरअसल, साल 2016 में इंडोनेशिया के पुरातत्व विभाग द्वारा इस मंदिर की मरम्मत का काम चल रहा था, तभी विशेषज्ञों को मंदिर की दीवार की नींव से एक तांबे का कलश मिला, जिसके ऊपर एक पारदर्शी शिवलिंग स्थापित था और कलश के भीतर कोई द्रव्य भरा हुआ था।
3 of 5
कंडी सुकुह मंदिर, इंडोनेशिया
- फोटो : सोशल मीडिया
शोध में पता चला कि तांबे के उस कलश को इस तरह से जोड़ा गया था कि उसे कोई खोल न सके। एक और बात जो सबसे हैरान करने वाली थी, वो ये कि जिस दीवार की नींव से वो कलश मिला था, उसपर समुद्र-मंथन की नक्काशी थी और महाभारत के आदिपर्व का वर्णन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंडोनेशिया के कंडी सुकुह मंदिर से मिला 'अमृत कलश'
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा माना जाता है कि तांबे का वो कलश 1000 ईसा. पूर्व का है, जबकि मंदिर 1437 ईसा. पूर्व के आसपास बनाया गया था।
विज्ञापन
5 of 5
कंडी सुकुह मंदिर, इंडोनेशिया
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि एक समय ऐसा था, जब इंडोनेशिया हिंदू राष्ट्र हुआ करता था, लेकिन 15वीं सदी में जब इस्लाम का वर्चस्व हुआ, तो इस मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया। माना जाता है कि उसी समय तांबे के उस कलश को इस मंदिर में छुपा दिया गया होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।