फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब-गजब: कहानी भारत के एक रहस्यमय किले की, जहां से अचानक गायब हो गई थी पूरी बारात

Sun, 08 Aug 2021 05:06 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 08 Aug 2021 05:06 PM IST
विज्ञापन
interesting facts about mysterious garh kundar fort where suddenly disappeared entire baraat
गढ़कुंडार का किला - फोटो : सोशल मीडिया

भारत मंदिरों का देश होने के साथ-साथ किलों का भी देश है। क्योंकि हमारे देश सैकड़ों किले हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित हैं। इनमें से कई किले सैकड़ों साल पुराने तो कई ऐसे भी हैं, जिनके निर्माण के बारे में कोई नहीं जानता है। प्राचीन किले हमेशा से ही रहस्य और जिज्ञासा का विषय रहे हैं। एक ऐसा ही किला भारत में भी मौजूद है, जो बेहद ही रहस्यमय है।




 

दरअसल, हम बात कर रहे हैं गढ़कुंडार के किले की, जो उत्तर प्रदेश के झांसी से करीब 70 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। 11वीं सदी में बना यह किला पांच मंजिल का है, जिसमें तीन मंजिल तो ऊपर दिखते हैं, जबकि दो मंजिल जमीन के नीचे हैं। यह किला कब बना और किसने बनवाया, इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, लेकिन बताया जाता है कि यह किला 1500 से 2000 साल पुराना है। यहां चंदेलों, बुंदेलों और खंगार जैसे कई शासकों का शासन रहा।

interesting facts about mysterious garh kundar fort where suddenly disappeared entire baraat
गढ़कुंडार का किला - फोटो : सोशल मीडिया

गढ़कुंडार का किला सुरक्षा की दृष्टि से बनवाया गया एक ऐसा बेजोड़ नमूना है, जो लोगों को भ्रमित कर देता है। किले को इस तरह से बनाया गया है कि यह चार-पांच किलोमीटर दूर से तो दिखता है, लेकिन नजदीक आते-आते यह दिखना बंद हो जाता है। जिस रास्ते से किला दूर से दिखता है, अगर उसी रास्ते से आप आएंगे, तो वो रास्ता किले की बजाय कहीं और ही चला जाता है, जबकि किले के लिए दूसरा रास्ता है।

interesting facts about mysterious garh kundar fort where suddenly disappeared entire baraat
गढ़कुंडार का किला - फोटो : सोशल मीडिया

गढ़कुंडार के किले की गिनती भारत के सबसे रहस्यमय किले में होती है। आसपास के लोग बताते हैं कि काफी समय पहले यहां पास के ही गांव में एक बरात आई थी। बरात यहां किले में घूमने आई। घूमते-घूमते वो लोग तलघर में चले गए, जिसके बाद वो रहस्यमय तरीके से अचानक गायब हो गए। उन 50-60 लोगों का आज तक पता नहीं चल सका। इसके बाद भी कुछ इस तरह की घटनाएं हुईं, जिसके बाद किले के नीचे जाने वाले सभी दरवाजों को बंद कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting facts about mysterious garh kundar fort where suddenly disappeared entire baraat
गढ़कुंडार का किला - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि यह किला किसी भूल-भुलैया से कम नहीं है। अगर जानकारी ना हो तो इसमें अधिक अंदर जाने पर कोई भी दिशा भूल सकता है। किले के अंदर अंधेरा रहने के कारण दिन में भी यह डरावना लगता है।

विज्ञापन
interesting facts about mysterious garh kundar fort where suddenly disappeared entire baraat
गढ़कुंडार का किला - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि किले में एक खजाने का रहस्य भी छुपा हुआ है, जिसे तलाशने के चक्कर में कई लोगों की जान चली गई है। इतिहास के जानकार बताते हैं कि यहां के राजाओं के पास सोने-हीरे, जवाहरातों की कोई कमी नहीं रही। यहां के खजाने को ढूंढने की कोशिश कई लोगों ने की, लेकिन वो नाकाम रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed