फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Poison Hemlock: इस पौधे को खिलाकर दी जाती थी मौत की सजा, दो पत्तियां भी ले सकती हैं जान

Wed, 07 Jun 2023 04:15 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 07 Jun 2023 04:15 PM IST
विज्ञापन
interesting facts about most poisonous plants hemlock which can kill within two hours
दुनिया के सबसे जानलेवा पौधों में से एक है हेमलॉक प्लांट - फोटो : istock

Most Poisonous Plants Hemlock: आमतौर पर पेड़-पौधे खूबसूरत होने के साथ-साथ हमारे लिए फायदेमंद भी होते हैं। ये पर्यावरण को शुद्ध और संतुलित रखने में भी बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। कई लोग पेड़-पौधों को घर की सुंदरता बढ़ाने के लिए भी लगाते हैं। साथ ही कई पौधे घर में पॉजिटिविटी लाने का काम भी करते हैं। इनकी हरियाली हमारी आंखों को जितना सुकून देती है, हमारे स्वास्थ्य के लिए ये उतने ही लाभकारी होते हैं। पर सभी पेड़-पौधे ऐसे नहीं होते हैं। हमारे आस-पास कुछ ऐसे पौधे भी होते हैं, जिनसे दूर रहने में ही भलाई है। इसी क्रम में आज हम आपको एक जहरीले पौधे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी केवल दो पत्तियां भी इंसान को मौत की नींद सुला सकती हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इसकी पत्ती को खाते ही दो घंटे के अंदर इंसान की मौत हो सकती है। आइए इस जहरीले पौधे के बारे में अधिक जानते हैं...

interesting facts about most poisonous plants hemlock which can kill within two hours
दुनिया के सबसे जानलेवा पौधों में से एक है हेमलॉक प्लांट - फोटो : istock
दरअसल हम दुनिया के सबसे जानलेवा पौधों में से एक हेमलॉक प्लांट (poison hemlock) की बात कर रहे हैं। खूबसूरत से दिखने वाले इस सफेद फूलों वाले पौधे का हर हिस्सा जहरीला है। इसमें टोक्सिन कोनाइन नाम का खतरनाक जहर मौजूद होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि, हेमलॉक इंसानों और पशुओं दोनों के लिए ही बेहद घातक है।
 
interesting facts about most poisonous plants hemlock which can kill within two hours
दुनिया के सबसे जानलेवा पौधों में से एक है हेमलॉक प्लांट - फोटो : istock

अगर इनकी पत्ते या टहनी को खा लिया जाए तो सबसे पहले सांस लेने में परेशानी होती है और फिर करीब दो घंटे के अंदर मौत हो जाती है। इतना ही नहीं यह इतना खतरनाक है कि त्वचा के संपर्क में आने पर भी शरीर में जहर फैल सकता है। साथ ही अगर इसे जला भी दिया जाए तो इससे निकला धुआं भी जहर की तरह शरीर में प्रवेश कर सकता है। अगर कोई इसकी पत्ती का कुछ हिस्सा भी खा लेता है तो इंसान की याददाश्त चली जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
interesting facts about most poisonous plants hemlock which can kill within two hours
दुनिया के सबसे जानलेवा पौधों में से एक है हेमलॉक प्लांट - फोटो : istock

मौत की सजा के तौर पर पिलाया गया ये जहर
बताया जाता है कि प्राचीन ग्रीस में राजा अपने राजनीतिक विरोधियों और दुश्मनों को मारने के लिए इस पौधे का इस्तेमाल करते थे। प्रसिद्ध दार्शनिक सुकरात को भी इसी जहर से मौत की सजा दी गई थी। पुरानी कहानियों और ग्रंथों के मुताबिक, सुकरात पर देवताओं की पूजा न करने और नास्तिक होने का आरोप लगाया गया था। साथ ही उन पर युवाओं को बरगलाने और देशद्रोह के भी गंभीर आरोप थे, जिसकी वजह से उन्हें मौत की सजा के तौर पर इसी जहर को पिलाया गया था।

विज्ञापन
interesting facts about most poisonous plants hemlock which can kill within two hours
दुनिया के सबसे जानलेवा पौधों में से एक है हेमलॉक प्लांट - फोटो : istock
यह पौधा कठोर हरे तने वाला होता है, जिसके फूल सफेद होते हैं। इसका फूल छतरी के आकार में होता है। यह जानलेवा पौधा 3 से 9 फीट तक लंबा होता है। भारत में ये आमतौर पर जम्मू-कश्मीर में पाया जाता है। आमतौर पर इसके फूल वसंत के शुरुआती दिनों में आते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed