फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG: बॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए लड़की ने बनाए 30 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट, आगे जो हुआ जानकर हैरान हो जाएंगे आप

Fri, 14 Jan 2022 06:01 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Fri, 14 Jan 2022 06:01 PM IST
विज्ञापन
In Britain A girl made 30 fake Instagram account for taking revenge with innocent boyfriend
breakup - फोटो : istock

लोग जब प्यार में असफल हो जाते हैं तो अपने प्रेमी या प्रेमिका को फंसाने के लिए किसी भी हद से गुजर जाते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां एक युवती ने अपने एक्स- बॉयफ्रेंड को बदनाम और उसे परेशान करने के लिए ऐसी चाल चली जिससे उस व्यक्ति को जेल भी जाना पड़ गया। इस युवती ने प्यार का बदला लेने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। इसने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड के नाम से एक, दो नहीं पूरे 30 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए और उन अकाउंट से खुद को धमकी भरे मैसेज भेजे। इसके साथ ही एक्स-बॉयफ्रेंड पर आरोप लगाया कि वो उसे जान से मारना चाहता है। इस घटना से उसके एक्स-बॉयफ्रेंड का जीना मुश्किल हो गया है। अब इनसब घटना क्रम में जॉली के मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर हुआ और वो डिप्रेशन में चला गया। उसकी नौकरी चली गई और उसे जेल भी जाना पड़ा। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा किस्सा---

In Britain A girl made 30 fake Instagram account for taking revenge with innocent boyfriend
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

दरअसल,  ब्रिटेन के लिवरपूल की रहने वाली 20 साल की कोर्टनी आयरलैंड और एन्सवर्थ के रहने वाले 22 साल के लुईस जॉली एक दूसरे से प्यार करते थे। मगर, इन दोनों के बीच पिछले साल झगड़ा हो गया। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि ये अलग हो गए। इसके बाद कोर्टनी ने जॉली के खिलाफ ऐसी शातिर चाल चली, जिसकी वजह से जॉली का सब कुछ बर्बाद हो गया।

In Britain A girl made 30 fake Instagram account for taking revenge with innocent boyfriend
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोर्टनी ने जॉली को फंसाने और उसे जेल भिजवाने के लिए 30 फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाए और खुद को उससे हत्या करने जैसै धमकी भरे मैसेज भेजे। इसके साथ ही उसने जॉली पर पीछा करने, अश्लील कमेंट और उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को बयान दिया। जब पुलिस ने कोर्टनी की बात सुनी तो जॉली को 81 घंटे तक हिरासत में रखा। इस घटना से जॉली की नौकरी भी चली गई और उसकी बहुत बदनामी भी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
In Britain A girl made 30 fake Instagram account for taking revenge with innocent boyfriend
Breakup - फोटो : Social Media

पुलिस के सामने जॉली ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इंकार कर दिया और केस दर्ज कर दिया। जब कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई तो कोर्ट ने उन इंस्टाग्राम संदेशों की जांच का आदेश दिया, जिसको कथित तौर पर जॉली ने भेजे थे। उन संदेशों की जांच की गई और सच सामने आ गया। दरअसल, जांच में ये साफ हो गया कि ये सारे अकाउंट कोर्टनी के ही मोबाइल से बनाए गए थे। इन सभी मैसेज का आईपी एड्रेस एक ही है। बाद में पता चला कि कोर्टनी ने ही खुद से खुद को धमकी भरे मैसेज भेजे थे।

विज्ञापन
In Britain A girl made 30 fake Instagram account for taking revenge with innocent boyfriend
breakup

जब कड़ाई से पूछताछ की गईं तो कोर्टनी ने अपना जुर्म कबूल किया। इस साजिश में कोर्टनी का नया बॉयफ्रेंड भी उसके साथ शामिल था। कोर्टनी ने अपनी मां को भी जॉली के खिलाफ भड़काया। फिलहाल, कोर्टनी को कोर्ट ने 10 महीने की जेल की सजा सुनाई है। जॉली ने ये सब उस गलती के लिए झेला जो उसने की ही नहीं थी। हालांकि, कोर्ट ने भी जॉली के प्रति सहानुभूति व्यक्त की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed