पाकिस्तान में घरेलू विवाद के चलते एक शख्स ने ऐसा काम कर दिया है जिससे हर कोई हैरान कर हो गया है। लाहौर से कुछ दूर एक गांव में एक शख्स ने पहले अपनी पत्नी को तलाक दिया और फिर उस पर हमला करते हुए उसकी जुबान काट दी। घटना हफीजाबाद जिले के पिंडी भट्टियां तहसील की है, जो लाहौर से करीब 10 किलोमीटर दूरी पर स्थित है।
2 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
जियो टीवी के मुताबिक, पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है, लेकिन आरोपी फरार है। आरोपी जहांगीर ने अपनी पत्नी नसरीन को कुछ दिन पहले तलाक दे दिया था। तलाक देने के बाद भी जहांगीर और नसरीन के बीच विवाद चल रहा था। इसी बीच बीते शनिवार को आरोपी अपनी पूर्व पत्नी से मिलने के लिए अपने ससुराल पहुंचा। जहां दोनों के बीच एकबार फिर किसी बात को लेकर बहस होने लगी।
3 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : File Photo
बीते शनिवार को दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक आ गई। जहां नसरीन का पति जहांगीर कैंची लेकर अपने ससुराल पहुंचा और विवाद के बाद कैंची से नसरीन की जुबान काट दी। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में हॉस्पिटल ले जाया गया।
4 of 7
Pakistan police
- फोटो : Khaleej times
नसरीन का कहना है कि आरोपी उसे जान से मारना चाहता था। वारदात के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से दो धारदार कैंची भी बरामद हुई हैं। पीड़िता के पिता ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करते हुए बताया कि जहांगीर ने उसकी बेटी की जुबान काट दी उन्होंने ये भी बताया कि वह अक्सर उसे मानसिक रुप से प्रताड़ित करता रहता था।
5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : shutterstock.com
नसरीन के परिजनों का कहना है कि आरोपी ने उसकी हत्या करने की कोशिश की। लेकिन वो ऐसा नहीं कर सका। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल महिला की हालत खतरे से बाहर है।