फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिंदा लोगों को चुनवा कर मिनार बनवा दी था इस क्रुर शासक ने, भारत को बर्बाद करने की थी मंशा

Thu, 14 Nov 2019 06:03 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 14 Nov 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
history of timur lang in india and his empire
तैमूर लंग - फोटो : Pixabay

लोकतांत्रिक व्यवस्था से पहले राजतंत्र की व्यवस्था थी। राजा लोग अपना वर्चस्व बनाए रखने के लिए बहुत कुछ करते थे। कुछ लोग शांति बनाए रखते हुए हुकूमत करना चाहते थे तो वहीं कुछ लोग इसके लिए क्रूरता की सारी हदें पार कर देते थे। आज हम आपको ऐसे ही एक क्रूर शासक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें शासक नहीं बल्कि शांति और इंसानियत का दुश्मन कहा जाना चाहिए।

history of timur lang in india and his empire
तैमूर लंग - फोटो : Pixabay

हम बात कर रहे हैं चौदहवीं शताब्दी के शासक तैमूर लंग के बारे में। 1369 ई. में समरकंद के अमीर के रूप में अपने पिता के सिंहासन पर बैठने के बाद तैमूर विश्व -विजय के लिए निकल पड़ा। कई देशों को विजित करते हुए तैमूर ने 1398 ई. में भारत में आक्रमण किया और दिल्ली तक बढ़ आया। इतिहास की मानें तो वह दिल्ली में केवल 15 दिनों तक रुका था। सैनिकों के साथ उसने जमकर लूटपाट की और सारा माल लेकर अपने वतन वापस लौट गया।

history of timur lang in india and his empire
तैमूर लंग का मकबरा - फोटो : Pixabay

तैमूर लंग ने चंगेज खां की पद्धति को अपना रखी थी। लेकिन क्रूरता और निष्ठुरता के मामले में वो चंगेज खां से भी एक कदम आगे था। इतिहास में तैमूर लंग को एक खूनी योद्धा की संज्ञा दी गई है। तैमूर जब भी जंग के लिए मैदान में उतरता तो बड़ी गिनती मे लाशे बिछा देता था। कहते हैं, एक जगह उसने दो हजार जिन्दा आदमियों की एक मीनार बनवाई और उन्हें ईंट और गारे में चुनवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
history of timur lang in india and his empire
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

भारत पहले से ही अपनी समृद्धि और वैभव के लिए दुनिया भर में लोकप्रिय था। इस वजह से यह देश हमेशा आक्रमणकारियों के निशाने पर रहा। तैमूर लंग ने भी भारत के बारे में बहुत कुछ सुन रखा था। इसलिए यहां की दौलत लुटने के लिए उसने आक्रमण की योजना बनाई। भारत में तैमूर लंग ने दौलत तो काफी लूटी लेकिन साथ ही अंत में जब वह दिल्ली से वापस समरकंद के लिए रवाना हो रहा था, तो जाते-जाते अनेक जवान और बंदी बनाई गई औरतों और शिल्पियों को भी अपने साथ ले गया।

विज्ञापन
history of timur lang in india and his empire
तैमूर लंग का मकबरा - फोटो : Pixabay

तैमूर से तैमूर लंग बनने की कहानी

तैमूर लंग का नाम पहले केवल तैमूर था। नाम के पीछे लंग जुड़ने की कहानी उसके जीवन की एक महत्वपूर्ण घटना है। ऐतिहासिक तथ्यों के अनुसार युवावस्था में तैमूर के शरीर का दाहिना हिस्सा बुरी तरह घायल हो गया था। इतिहासकारों की माने तो तैमूर की यह हालत एक हादसे के कारण हुई थी। तैमूर भाड़े के मजदूर के तौर पर खुराशान में पड़ने वाले खानों में काम करता था। इसी खान में एक हादसे के दौरान वह जख्मी हो गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed