बच्चों के प्रति उनके दादा-दादी का प्यार बेशुमार होता है। वो अपने पोतों की खुशी के लिए कुछ ना कुछ करते रहते हैं। ऐसे ही एक दादा-दादी ने अपनी पोती के लिए किया। उन्होंने अपनी पोती को गिफ्ट के तौर पर बच्ची के खेलने के लिए हैरी पॉटर का किला तैयार करवाया है। वैसे तो हैरीपॉटर सीरिज को लेकर लोगों में काफी दीवानगी है। यह दीवानगी केवल बच्चों में ही नहीं बल्कि बड़े-बुजूर्गों में भी देखने को मिलती है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कनाडा में रहने वाले एक कपल ने अपनी 2 साल की पोती के लिए हैरीपॉटर थीम पर किला तैयार किया है।
350 वर्ग फीट में बने इस किले को रूबी और डेव डनलप ने अपनी पोती लोगान के लिए तैयार करवाया है। घर के पिछले हिस्से में मौजूद गार्डन मेंबने इस किले में लकड़ी का पुल, झूला, फिसल पट्टी तैयार कराई गई है। इस प्ले हाउस में जादू की छड़ी की दुकान भी है। घर का इंटीरियर भी पूरी तरह से हैरीपॉटर थीम पर ही तैयार किया गया है।
बनाने में लगे 6 सप्ताह
दो साल की छोटी बच्ची के खेलने के लिए हैरीपॉटर थीम पर बने इस किले को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोग इसकी लागत को लेकर काफी सवाल कर रहे हैं। जबकि परिवार के लोग इस किले को बनाने में आई लागत के बारे में कोई खुलासा नहीं कर रहें है। इस पूरे प्ले हाउस को बनाने में लगभग 6 सप्ताह का समय लगा। इसे चार्म्ड प्लेहाउस द्वारा अलबर्टा में डिजाइन किया गया था।
इस प्ले हाउस को डिजाइन करने के बाद इसे डनलप परिवार के घर में सेट करने के लिए 3 दिन का समय लगा। घर में हैरी, रॉन, हरमाइन और एल्बस डंबलडोर के पोर्ट्रेट भी शामिल हैं। इसके अलावा इस घर में जगह-जगह जादुई इफैक्ट्स भी दिए गए हैं। डेव का कहना है कि मेरी बेटी और उसके पति, हैरी पॉटर के बहुत बड़े फैन हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा मानना था कि अगर लोगन के पास अपने घर में ही खेलने के लिए खास जगह होगी तो हमारे साथ ज्यादा समय गुजार पाएगी और वो काफी साफ सुथरा स्थान भी होगा। उन्होंने कहा कि लोगन को अपना प्ले हाउस अभी से काफी पसंद आ रहा है और वह उसे अपना घर कहकर बुलाती है।