फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guantanamo Bay: ये है दुनिया की सबसे खतरनाक जेल, एक कैदी पर खर्च होते हैं इतने करोड़ रुपये

Mon, 04 Apr 2022 04:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 04 Apr 2022 04:31 PM IST
विज्ञापन
Guantanamo Bay Most Expensive Prison In World Know About Its Facts In Hindi
दुनिया की सबसे खतरनाक जेल - फोटो : iStock

 Guantanamo Bay: दुनिया में कैदियों को रखने के लिए एक से बढ़कर एक जेलें बनाई गई हैं। इनमें कई जेलें बेहद खतरानक और डरावनी हैं जबकि कई जेलें बेहद महंगी हैं। जहां पर एक कैदी पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाते हैं। वैसे तो हर जेल में कैदियों के पर पैसे खर्च होते हैं, लेकिन हम आज एक ऐसी जेल बारे में बताने जा रहे हैं जिसके खर्च के बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। इस जेल में दुनिया के खूंखार आतंकियों को रखा जाता है। दुनिया की सबसे महंगी जेलों में इस जेल का नाम शामिल है।



दरअसल, हम दुनिया की सबसे महंगी ग्वांतानामो बे जेल की बात कर रहे हैं जो ग्वांतानामो खाड़ी के तट पर स्थित है। इस जेल को साल 2001 में अमेरिका में 11 सितंबर को आतंकवादी हमले के बाद शुरू किया गया था। हालांकि दुनिया की सबसे खतरनाक और मंहगी जेल ग्वांतानामो बे के एक यूनिट को अप्रैल 2021 में बंद कर दिया गया। ग्वांतानामो बे जेल के कैंप-7 में 14 कैदियों को रखा गया था। कई लोग ग्वांतानामो जेल को धरती का नर्क भी कहते हैं। आइए जानते हैं इस जेल और एक कैदी पर खर्च होने वाल पैसे के बारे में...

Guantanamo Bay Most Expensive Prison In World Know About Its Facts In Hindi
दुनिया की सबसे खतरनाक जेल - फोटो : iStock

एक कैदी पर खर्च होते हैं 93 करोड़

ग्वांतानामो बे जेल में एक कैदी के ऊपर करीब 93 करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं जिसकी वजह से इस जेल को खतरनाक होने के साथ सबसे महंगी जेल भी कहा जाता है। इस जेल में दुनिया के खूंखार आतंकियों को रखा जाता है। कुछ दिनों पहले ही इस जेल में बंद सऊदी अरब के एक कैदी को रिहा किया गया था। अहमद अल-कहतानी पर 9/11 के अपहर्ताओं में शामिल होने का आरोप था। इस सैन्य जेल को दुनिया की सबसे विवादित जेल माना जाता है। कई बार इसे बंद करने की भी मांग उठ चुकी है। 

Guantanamo Bay Most Expensive Prison In World Know About Its Facts In Hindi
दुनिया की सबसे खतरनाक जेल - फोटो : iStock

कड़ी रहती है सुरक्षा

इस जेल की सुरक्षा बेहद कड़ी होती है। यहां पर कोई परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस जेल में एक कैदी के लिए 45 सैनिक तैनात रहते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर 1800 सैनिकों को तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Guantanamo Bay Most Expensive Prison In World Know About Its Facts In Hindi
दुनिया की सबसे खतरनाक जेल - फोटो : iStock

इस ग्वांतानामो जेल में फिलहाल कुल 38 कैदी बंद हैं जो बेहद खुंखार आतंकी हैं। यहां पर हर काम के लिए एक अलग कर्मचारी मौजूद है। जेल में 3 इमारतें हैं, जिनमें 2 गुप्त हेडक्वार्टर हैं। इस जेल में 3 क्लिनिक भी हैं। 

विज्ञापन
Guantanamo Bay Most Expensive Prison In World Know About Its Facts In Hindi
दुनिया की सबसे खतरनाक जेल - फोटो : iStock

हाइटेक सुविधाओं से लैस इस जेल के अंदर कोर्ट, पेरोल बोर्ड और हीयरिंग रूम मौजूद है। यहां पर प्राइवेट रूम में कैदी अपने वकील के साथ आराम से बात कर सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed