फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फनी जोक्स: भाभी- देवर जी, दिनभर मोबाइल में क्या देखते रहते हो? जवाब सुनकर भाभी जी के उड़े होश

Sat, 24 Oct 2026 05:44 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 24 Oct 2026 05:44 PM IST
सार

फनी जोक्स: देवर-भाभी की मीठी नोकझोंक, मजेदार जवाब और घर-परिवार से जुड़े ये चटपटे चुटकुले आपके चेहरे पर मुस्कान ला सकते हैं। रिश्तों में हंसी-मजाक बना रहे, तो छोटी-छोटी बातें भी यादगार बन जाती हैं। आपको ये जोक्स हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 
 

विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Devar Bhabhi jokes in Hindi comedy jokes for whatsapp
फनी चुटकुले - फोटो : Adobe Stock

फनी जोक्स: देवर और भाभी का रिश्ता प्यार, हंसी-मजाक और नोकझोंक वाला है। इस रिश्ते में कभी मीठी तकरार, कभी मजेदार बातचीत देखने को मिलती है, जो पूरे घर के माहौल को खुशनुमा बना देती है। अगर आप भी अपने चेहरे पर मुस्कान लाना चाहते हैं, तो देवर और भाभी के मजेदार जोक्स आपके लिए एकदम सही हैं। यहां आप पढ़ सकते हैं ऐसे चटपटे और हंसाने वाले चुटकुले, जो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 



देवर- भाभी, आप इतनी सुंदर कैसे दिखती हो?
भाभी- बेटा, भगवान की मेहरबानी है। 
देवर- तो भाभी, कभी हमें भी भगवान से मिलवा दो, हमें भी ऐसा गिफ्ट चाहिए। 
 

Trending Videos
Funny Jokes in Hindi Devar Bhabhi jokes in Hindi comedy jokes for whatsapp
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

भाभी- देवर जी, तुम दिनभर मोबाइल में क्या देखते रहते हो?
देवर- भाभी, ज्ञान की बातें।
भाभी- अच्छा तो बताओ, कल मैंने क्या कहा था?
देवर- भाभी, वो तो नेटवर्क चला गया था। 
 

Funny Jokes in Hindi Devar Bhabhi jokes in Hindi comedy jokes for whatsapp
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

देवर- भाभी, आप मुझसे कितना प्यार करती हो?
भाभी- अपने छोटे भाई जैसा।
देवर- फिर भाभी, मेरी शादी अपनी जैसी सुंदर लड़की से करवाओ ना।
भाभी- पहले अपने पैरों पर खड़े हो जाओ, फिर घोड़ी पर बैठना। 

मजेदार चुटकुले: बहन- भैया, मैं कैसी लग रही हूं? भाई ने दिया ऐसा जवाब कि हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Devar Bhabhi jokes in Hindi comedy jokes for whatsapp
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

भाभी- देवर जी, मेरी एक बात मानोगे?
देवर- जान भी दे दूंगा, भाभी।
भाभी- तो जरा बाजार से सब्जी ले आओ।
देवर- भाभी, जान मांग लेतीं, ये सब्जी वाला काम क्यों दे दिया।

देसी जोक्स: जेठानी- आज सबने मेरी सब्जी की बहुत तारीफ की, देवरानी ने दिया ऐसा जवाब कि छूट जाएगी हंसी

विज्ञापन
Funny Jokes in Hindi Devar Bhabhi jokes in Hindi comedy jokes for whatsapp
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

देवर- भाभी, आज खाना बहुत स्वादिष्ट बना है।
भाभी- सच में? आज पहली बार तारीफ की है। 
देवर- हां भाभी, आज खाना बनाने वाली छुट्टी पर है क्या? 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed