फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alien News: इन ग्रहों पर हो सकते हैं एलियंस, नासा की पूर्व वैज्ञानिक का चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 13 May 2024 06:58 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 13 May 2024 06:58 PM IST
विज्ञापन
Former NASA scientist hints at planets where alien life may exist on dark planet filled with water
इन ग्रहों पर हो सकते हैं एलियंस - फोटो : Istock

Alien News: क्या ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा किसी अन्य ग्रह पर भी जीवन मौजूद है? सालों से इस सवाल का जवाब वैज्ञानिक तलाशने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एलियंस की खोज के लिए कई कदम उठाए हैं। नासा के प्रमुख बिल नेल्सन का मानना है कि ब्रह्मांड में एलियंस हैं। नेल्सन ने बीते साल एलियन को लेकर एक रिपोर्ट जारी करते हुए कहा था कि मैं व्यक्तिगत तौर पर मानता हूं कि ब्रह्मांड के दूसरे हिस्सों में जीवन है। उनका कहना है कि एलियंस को खोजने की जरूरत है। हालांकि, वैज्ञानिकों के पास अभी एलियन के कोई सबूत नहीं हैं। 



नासा का कहना है कि एलियन की खोज नहीं हो सकी है, लेकिन इसे नकारा नहीं जा सकता है। अब इन सवालों के बीच नासा की पूर्व वैज्ञानिक लिसा कल्टेनेगर ने हाल ही में एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने संभावना जताई है कि ब्रह्मांड में ऑक्टोपस की तरह नजर वाले एलियन का अस्तित्व हो सकता है। 

 

Former NASA scientist hints at planets where alien life may exist on dark planet filled with water
इन ग्रहों पर हो सकते हैं एलियंस - फोटो : Istock

उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि जिन ग्रहों पर सूर्य की रोशनी नहीं जाती है और जहां पर लावा से पिघली चट्टानें हैं, वहां एलियंस हो सकते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लिसा कल्टेनेगर ने अपनी किताब ''एलियन अर्थ्स'' के लिए आकाशगंगा का एक सर्वेक्षण किया है। इसमें उन्हें ऑक्टोपस जैसे जीवों की संभावना की जानकारी मिली है। उन्होंने अपने नए शोध में हमारे सौर मंडल के बाहर के कई ऐसे ग्रहों का वर्णन किया हैं, जहां पर हमारी पृथ्वी की तरह जीवन की संभावनाएं हैं। 
 

Former NASA scientist hints at planets where alien life may exist on dark planet filled with water
इन ग्रहों पर हो सकते हैं एलियंस - फोटो : Istock

कल्टेनगर ने बताया है कि बीते तीन दशकों में खगोल वैज्ञानिकों को कई सफलताएं मिली हैं। इससे साबित होता है कि इंसान नई वस्तुओं की खोजने के सुनहरे युग में है। उनका कहना है कि इंसान का अगला लक्ष्य एलियन का पता लगाना और उनके साथ संचार स्थापित करना है। 

Glacier: इस देश में खत्म हो गए सभी ग्लेशियर, अब इन देशों पर मंडरा रहा बड़ा खतरा, दुनिया की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
Former NASA scientist hints at planets where alien life may exist on dark planet filled with water
इन ग्रहों पर हो सकते हैं एलियंस - फोटो : Istock

नासा की पूर्व वैज्ञानिक ने अपनी किताब में कहा कि किसी अनजाने ग्रह पर एलियन की खोज करना बेहद मुश्किल होगा। उन्होंने एक ब्रिटिश न्यूज वेबसाइट से बातचीत में यह बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि जब एलियन हमारे सामने घूम रहे होंगे, तब शायद हम उन्हें पहचान भी नहीं पाएं।  

Air Hostess: पहले केवल नर्सों को ही क्यों बनाया जाता था एयर होस्टेस, जानिए कौन थी पहली महिला फ्लाइट अटेंडेंट

विज्ञापन
Former NASA scientist hints at planets where alien life may exist on dark planet filled with water
इन ग्रहों पर हो सकते हैं एलियंस - फोटो : Istock

कल्टेनगर ने कहा कि ब्रह्मांड में दूसरे ग्रहों पर एलियन जीवन का संकेत ग्रह के प्रकाश में नजर आ सकता है, लेकिन आपको उन्हें पढ़ने आना चाहिए। उन्होंने बताया कि दूर के तारों से प्रकाश सौर मंडल से बाहर के अन्य ग्रह के वायुमंडल से होकर जाता है, तो एलियन दुनिया की रासायनिक संरचना दूरबीन पर आने वाले प्रकाश में कूटबद्ध हो जाती है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed