फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 साल के बेटे की बनाई ड्राइंग में दिखा लाल निशान, बोल उठी मां 'इसे कैसे पता चल गई यह बात'?

Tue, 01 Aug 2017 05:05 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Tue, 01 Aug 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
Five Year old son draws family Portrait and put red color on mother picture to mark   her period
Periods - फोटो : Penny Rohleder/Facebook
आम बच्चों की तरह ही पांच साल के एक बच्चे ने अपने परिवार की यह ड्राइंग बनाई जिसमें मम्मी है, पापा है और वो खुद भी है। लेकिन एक चीज जिसपर उसकी मां की नजर जा टिकी वह थी उसकी तस्वीर पर बनाया गया लाल निशान।

Five Year old son draws family Portrait and put red color on mother picture to mark   her period
Periods - फोटो : Penny Rohleder/Facebook
मां ने जब पूछा कि उसकी तस्वीर में इस लाल निशान का मतलब क्या है, तो बच्चे ने बेहद कैजुअल अंदाज में कह दिया, 'ये आपका पीरियड है'
 
Five Year old son draws family Portrait and put red color on mother picture to mark   her period
Periods - फोटो : Penny Rohleder/Facebook
पीरियड यानी माहवारी वो शब्द है जिसके बारे में आज भी खुलकर बात नहीं की जाती है। औरतें घर के मर्दों से इस मुद्दे पर बात करने से कतराती हैं। आलम तो यह है कि जब तक लड़की की माहवारी शुरू न हो जाए, तब तक मां भी उससे इसबारे में बात नहीं करतीं। भले ही इनसे संबंधित चीजों के विज्ञापन डंके की चोट पर दिखाए जाते हैं, भले ही सुपरमार्ट में उन चीजों की 'प्रदर्शनी' लगाकर रखी जाती है। लेकिन घर में उसे काले रंग की पैकेट या न्यूजपेपर में लपेटकर रखा जाता है। पीरियड सिर्फ महिलाओं से जुड़ा शब्द है। इसका पुरुषों से सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं है। कम से कम पांच साल के लड़के का तो बिलकुल भी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Five Year old son draws family Portrait and put red color on mother picture to mark   her period
Periods - फोटो : Penny Rohleder/Facebook
लेकिन जिस दौर में पीरियड के पहले दिन महिलाओं को छुट्टी देने जैसे नियम लागू होने लगे हैं, जिस दौर में जहां 'पैडमैन' जैसी फिल्म पर काम हो रहा है, ऐसे समय में एक पांच साल के बच्चे को भी इस बात की जानकारी का होना वाकई बड़ी और काबिले तारीफ बात है। 
 
विज्ञापन
Five Year old son draws family Portrait and put red color on mother picture to mark   her period
Periods - फोटो : Penny Rohleder/Facebook
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली पेनी रोहेल्डर ने अपने बेटे की बनाई इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक ब्लॉग लिखा था। अब पूरी दुनिया में इस बात की चर्चा हो रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed