फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये फाइव स्टार होटल नहीं जेल है, यहां कैदियों को मिलती हैं गजब की सुविधाएं

Wed, 26 Jun 2019 08:33 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 26 Jun 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
Five star jail justice centre leoben in Austria
फाइव स्टार जेल - फोटो : Social media

आपने फाइव स्टार होटल या अस्पताल के बारे में तो सुना होगा, लेकिन क्या कभी फाइव स्टार जेल के बारे में सुना है। जी हां... फाइव स्टार जेल। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर उस जेल में कैदियों को किस तरह की सुविधाएं मिलती होंगी। तो चलिए हम आपकी बेचैनियों का अंत कर देते हैं...

Five star jail justice centre leoben in Austria
फाइव स्टार जेल - फोटो : Social media

इस जेल का नाम है 'जस्टिस सेंटर लियोबेन' जो ऑस्ट्रिया के पहाड़ी इलाके लियोबेन में स्थित है। असल में यह एक कोर्ट है, जिसके अंदर कैदियों के लिए जेल भी बनाए गए हैं। इस जेल को साल 2005 में बनाया गया था, जिसे मशहूर आर्किटेक्ट (वास्तुकार) जोसेफ होहेंसिन्न ने डिजाइन किया था।  

Five star jail justice centre leoben in Austria
फाइव स्टार जेल - फोटो : Social media

इस फाइव स्टार जेल में कुल 205 कैदियों के रहने की व्यवस्था है। यहां कैदियों को वो सभी सुविधाएं दी जाती हैं, जिसका मजा लोग घर में बैठकर उठाते हैं। इस जेल में स्पा, जिम से लेकर कई तरह के खेलों की भी व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Five star jail justice centre leoben in Austria
फाइव स्टार जेल - फोटो : Social media

इस जेल के सेल भी आम जेलों से बिल्कुल हटकर हैं। यहां के सभी सेलों में एक बाथरूम, एक किचन और रहने के लिए एक कमरा बनाया गया है। इसके अलावा सभी सेलों में टीवी की लगाई गई है। 

विज्ञापन
Five star jail justice centre leoben in Austria
फाइव स्टार जेल - फोटो : Social media

इस जेल के अगले हिस्से में अदालत से संबंधित काम होते हैं, इसलिए यह हिस्सा आम लोगों के लिए खुला है। लोग इस हिस्से में जाकर जेल के अंदर का नजारा आराम से देख सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed