आज कल सोशल मीडिया हमारे जीवन में एक अहम रोल निभा रहा है। इंटरनेट पर कई सारे ऐसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं जिस पर लोगों का काफी सारा वक्त गुजरता है। कई लोग इसको शौक या फिर टाइम पास करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, तो वहीं कई लोग इसे बिजनेस या करियर का रास्ता बना लेते हैं। इन दिनों यूट्यूब एक बेहतर अर्निंग सोर्स साबित हो रहा है।
YouTuber Jonathan Ma: इस यूट्यूबर ने सिर्फ 42 सेकेंड में कमा लिए एक करोड़ 75 लाख रुपये, जानिए कैसे किया ये कमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐसे में लोग हैरान हैं और सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिर जोनाथन ने चंद सेकंड में इतना पैसा कैसे कमा लिया। महज 42 सेकेंड के अंदर 1 करोड़ 75 लाख रुपये की कमाई के बारे में जानकर पूरी दुनिया हैरान है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जोनाथन मा को 1 करोड़ 40 लाख रुपये ही मिले हैं।
किया NFT कलेक्शन जारी
रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूबर जोनाथन मा ने खुद का एनएफटी कलेक्शन जारी किया है। इसके जरिए जोनाथन फिल्म निर्माता बनना चाहते हैं। जोनाथन ने एनएफटी कलेक्शन के लिए डिस्कॉर्ड सर्वर तैयार किया है। डिस्कॉर्ड सर्वर यानी एक जैसे सर्वर वाले ही लोग उनके एनएफटी कलेक्शन को देख सकेंगे। जिन लोगों के पास जोनाथन का एनएफटी होगा, वही प्राइवेट डिस्कोर्ड (प्राइवेट सर्वर) पर देख सकेंगे। एनएफटी यानी Non-Fungible Token। दरअसल, एनएफटी डिजिटल आइटम है, जो ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी का उपयोग कर खरीदा और बेचा जाता है।
जोनाथन को ऐसे आया आइडिया
एक रिपोर्ट का कहना है कि बीते वर्ष कुल 18 हजार करोड़ से भी ज्यादा की NFT की बिक्री हुई है। ऐसे में जोनाथन ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने कलेक्शन लॉन्च किए ताकि उनके सब्सक्राइबर NFT को खरीदें। इसके बाद उनका ये आइडिया बहुत हिट हुआ और चंद पलों में ही जोनाथन करोड़पति बन गए।
जानिए कौन हैं जोनाथन मा
जोनाथन मा एक यूट्यूबर हैं जो यूट्यूब पर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, क्रिप्टो आदि तकनीक से जुड़े वीडियो बनाते हैं। इस समय उनके यूट्यूब चैनल पर 16 लाख से भी ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। इससे पहले जोनाथन मा फेसबुक व गूगल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुके हैं।