फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

New Study: क्या खत्म होने जा रहा ब्रह्मांड? नई स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 08 May 2022 09:43 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 08 May 2022 09:43 AM IST
विज्ञापन
Does Universe Beginning To End Know About Shocking Research News In Hindi
क्या खत्म होने जा रहा ब्रह्मांड? - फोटो : istock

New Study on Universe: ब्रह्मांड में न जाने कितने रहस्य छिपे हैं। वैज्ञानिक भी आज तक इन रहस्यों के बारे में पता नहीं लगा पाए हैं। अंतरिक्ष हमेशा से लोगों के लिए जिज्ञासाओं का केंद्र रहा है। अनंत और असीमित ब्रह्मांड में लाखों रहस्य छिपे हैं। विज्ञान का दायरा जैसे-जैसे बढ़ा वैसे-वैसे ब्रह्मांड के रहस्य से भी पर्दा उठता गया है। लेकिन अब एक ऐसी खबर आई है जिसके बारे में जानकर दुनियाभर के वैज्ञानिक हैरान है।



एक नई रिसर्च में खुलासा हुआ कि धीरे-धीरे ब्रह्मांड सिकुड़ सकता है। करीब 1380 करोड़ सालों से ब्रह्मांड फैलता रहा है, लेकिन अब वह उसमें ठहराव आ रहा है। प्रोसीडिंग्स ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज जर्नल में इस शोध को प्रकाशित किया गया है। तीन वैज्ञानिकों ने इस रिसर्च में डार्क एनर्जी की प्रकृति की मॉडलिंग करने की कोशिश की है। वैज्ञानिक द्वारा यह मॉडलिंग ब्रह्मांड के फैलाव के बीते ऑब्जर्वेशन के आधार पर की गई है। 

Does Universe Beginning To End Know About Shocking Research News In Hindi
क्या खत्म होने जा रहा ब्रह्मांड? - फोटो : istock

बताया जाता है कि रहस्यमयी शक्ति डॉर्क एनर्जी के कारण तेजी से ब्रह्मांड फैल रहा है। मॉडल में डार्क एनर्जी एक ईकाई है जिसको Quintessence कहते हैं और यह समय के साथ खत्म हो सकता है। शोधकर्ताओं को रिसर्स में पता चला है कि डार्क एनर्जी का रेपलेंट फोर्स शायद कमजोर होता जा रहा है। 

Does Universe Beginning To End Know About Shocking Research News In Hindi
क्या खत्म होने जा रहा ब्रह्मांड? - फोटो : istock


शोधकर्ताओं ने दावा किया है कि आने वाले 6.5 करोड़ साल में ब्रह्मांड की गति समाप्त हो सकती है। इसके बाद 10 करोड़ साल में हो सकता है कि ब्रह्मांड पूरी तरह से फैलना बंद कर दे। फिर हो सकता है धीरे-धीरे सिकुड़नने लगे और करोड़ों साल बाद समाप्त हो जाएगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि फिर समय और अंतरिक्ष का जन्म हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Does Universe Beginning To End Know About Shocking Research News In Hindi
क्या खत्म होने जा रहा ब्रह्मांड? - फोटो : istock


प्रिंस्टन यूनिवर्सिटी में प्रिंस्टन सेंटर ऑफ़ थ्योरेटिकल साइंस के निदेशक और इस शोध के को-ऑथर पॉल स्टीनहार्ड ने बताया है कि बहुत तेजी से यह हो सकता है। उनका कहना है कि 6.5 करोड़ साल पहले धरती से चिक्सुलूब एस्टेरॉयड की टक्कर हुई थी जिसने डायनासोर का खात्मा कर दिया था। ब्रह्मांडीय पैमाने पर 6.5 करोड़ साल का समय बेहद छोटा है। 

विज्ञापन
Does Universe Beginning To End Know About Shocking Research News In Hindi
क्या खत्म होने जा रहा ब्रह्मांड? - फोटो : istock

वैज्ञानिकों को 1990 के दशक में पता चल गया था कि तेजी से ब्रह्मांड बढ़ रहा है। आकाशगंगाओं के बीच की दूरी भी तेजी से बढ़ती जा रही है। वैज्ञानिकों ने तेजी से बढ़ने वाले इस रहस्यमयी स्त्रोत का नाम डार्क एनर्जी रखा है जो एक अदृश्य इकाई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed