{"_id":"5bcdbcb8bdec2269896630a8","slug":"doctors-find-iron-nails-in-man-s-stomach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सर्जरी के लिए डॉक्टर ने खोला पेट,अंदर का नजारा देख खिसक गई पैरों तले जमीन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
सर्जरी के लिए डॉक्टर ने खोला पेट,अंदर का नजारा देख खिसक गई पैरों तले जमीन
Mon, 22 Oct 2018 05:35 PM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Oct 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इथियोपिया की राजधानी अदिस अबाबा में डॉक्टरों ने एक मानसिक बीमार मरीज के पेट से ऑपरेशन कर बहुत ही अजब-गजब चीजें निकाली हैं। इथियोपियाई डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके एक मरीज के पेट से सौ लौह नाखूनों और अन्य तेज धारदार खतरनाक वस्तुओं को निकाला है।
2 of 5
- फोटो : google
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि सेंट पीटर के स्पेशल अस्पताल में एक सर्जन ने 33 साल के मानसिक मरीज के पेट से लौह नाखून (10 सेंटीमीटर), चार पिन, टूथपिक और टूटे हुए कांच के टुकड़े समेत अन्य कई वस्तुओं को उसके पेट से निकाला है।
3 of 5
- फोटो : google
सर्जन दावित ने साढ़े चार घंटे के ऑपरेशन के बाद बताया कि पिछले 10 सालों से रोगी मानसिक बीमारी से पीड़ित है और उसने दो साल पहले अपनी दवा लेना बंद कर दिया था। और उसने निर्जीव वस्तुओं का उपभोग करना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
- फोटो : google
सर्जन दावित ने कहा कि मुझे लगता है कि उन्होंने पानी की मदद से निर्जीव वस्तुओं को खा लिया होगा, हालांकि वह एक भाग्यशाली व्यक्ति हैं कि उन तेज वस्तुओं ने अपना कोई ज्यादा खरतनाक प्रभाव नहीं दिखाया। वरना इसके गंभीर संक्रमण से इनकी मौत भी हो सकती थी।
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : google
सर्जन ने कहा कि जब उनका मानसिक इलाज किया जा रहा था तब इस तरह का कोई अंदाजा नहीं लग सका था कि उन्होंने निर्जीव वस्तुओं का सेवन भी शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में भी शुरू में मुझे कुछ समझ में नहीं आया लेकिन बाद में इलाज के दौरान मुझे लगा कि इन्होंने कुछ तेज वस्तुओं को निगल लिया है। हालांकि सर्जन दावित ने कहा है कि अब रोगी जल्द ही ठीक हो जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।