आमतौर पर नहाते समय लोगों के कान में पानी घुस जाता है या कभी-कभी ऐसा भी सुनने में आता है कि किसी के कान में कोई छोटा-मोटा कीड़ा घुस गया। कुछ ऐसा ही मामला थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सामने आया है, लेकिन इस मामले ने सभी को हैरान कर दिया है।
2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
दरअसल, बैंकॉक की रहने वाली एक महिला के कान में पिछले दो दिन से खुजली हो रही थी और साथ ही तेज दर्द भी हो रहा था, जिसके बाद वो अस्पताल पहुंची और डॉक्टर को दिखाया।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
महिला डॉक्टर ने जब महिला के कान की जांच की तो उन्हें कुछ रेंगता हुआ दिखाई दिया। उन्हें लगा कि शायद कान में कोई छोटा-मोटा कीड़ा घुस गया है। इसलिए उन्होंने कान में एंटीबायोटिक ड्रॉप्स डाल दिए, ताकि कीड़ा बाहर निकल जाए, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
महिला डॉक्टर ने बाद में चिमटे का सहारा लिया और कान में घुसी उस चीज को बाहर निकाला तो देखकर वो भी चौंक गई। जिसे वो कीड़ा समझ रही थी, असल में वो एक छिपकली थी।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File photo
वरन्या नाम की डॉक्टर ने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस घटना के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि जब छिपकली को महिला के कान से निकाला गया तो वो जिंदा थी। हालांकि वो छिपकली महिला के कान में कैसे घुसी, इसका पता नहीं चल पाया है, लेकिन महिला फिलहाल बिल्कुल ठीक है।