वैज्ञानिकों ने अमेरिका में एक अनोखा जीव खोजा है जिसकी लंबाई 55 फीट है। यह समुद्री राक्षस डायनासोर के समय का है जिसका नाम इचिथ्योसॉर है। यह समुद्री जीव एक तरह की मछली है। वैज्ञानिकों के रिसर्च में चौकाने वाला खुलासा हुआ है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। रिसर्च के मुताबिक, मछली की तरह दिखने वाले समुद्री सरीसृपों का आकार 24 करोड़ साल पहले बहुत तेजी से बढ़ा। इस अनोखे जीव के सिर का आकार 6.5 फीट है।
अजब-गजब: अमेरिका में मिला समुद्री राक्षस, हैरत में पड़े दुनिया के वैज्ञानिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेवादा में मिला अनोखा जीव
शोधकर्ताओं ने प्राचीन इचिथ्योसॉर के जीवाश्मों की खोज पहली बार 1998 में की थी। इसका जीवाश्म उत्तर-पश्चिमी नेवादा के ऑगस्टा पर्वत की चट्टानों में मिला था। इसमें से कई हड्डियां चट्टानों के बाहर तक दिखाई दे रही थीं। यह देखने के बाद वैज्ञानिकों ने अंदाजा लगाया कि यह विशाल आकार का जीव था। जहां पर जीवाश्म मिला था वहां पर साल 2015 में वैज्ञानिकों ने खुदाई की थी। इस दौरान वैज्ञानिकों को इस जीव का सिर, पानी में तैरने वाले पंखों जैसे छोटे अंग मिले थे।
एक फेमस जर्नल साइंस में 23 दिसंबर को एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि जीवाश्म लॉस एंजिल्स के नेचुरल साइंस म्यूजियम ले जाया गया था। वैज्ञानिकों ने इसके जीवाश्म का थ्री डी मॉडल बनाकर विश्लेषण किया। वैज्ञानिकों ने इस नई प्रजाति को सिंबोस्पोंडिलस यंगोरम नाम दिया है । इस जीव का जबड़ा काफी बड़ा है। समुद्री सरीसृप 24 करोड़ साल पहले ट्राइसिक काल के दौरान रहता था।
हैरान करने वाली है सिर की लंबाई
इस जीव पर रिसर्च करने वाले वैज्ञानिकों ने कहा कि इसके सिर की लंबाई 6.5 फीट है जबकि एक पूर्ण रूप से विकसित सिंबोस्पोंडिलस यंगोरम की लंबाई 55 फीट होती है। जब यह जीवत होता है, तो इसका 45 टन होता था। उत्तरी अमेरिका के पश्चिमी तट से दूर पैंथलासिक महासागर में यह अनोखा जीव रहता था।