Bahraich Wolf Attack: उत्तर प्रदेश के बहराइच में आदमखोर भेड़ियों ने आतंक मचा दिया है। इस खतरनाक जानवर के कारण लोग खौफ में हैं। यहां पर लोग रात-रातभर जागकर अपने परिवार की सुरक्षा कर रहे हैं। अभी तक भेड़ियों ने छह बच्चों समेत नौ लोगों की जान ले ली है, जबकि करीब 45 लोग हमले में घायल हो चुके हैं।
Wolf Jackal and Fox Difference: भेड़िया, सियार और लोमड़ी में क्या है अंतर, कौन होता है सबसे ज्यादा खतरनाक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भेड़ियों की ताकत उनके जबड़े में होती है और यह बेहद चालाक शिकारी होता है। सबसे खास बात यह है कि यह ज्यादातर झुंड में रहकर शिकार करते हैं। भेड़िये की सुनने की शक्ति इन्हें दूसरे जानवरों से अलग बनाती है।
भेड़िया करीब 15 किमी की दूरी से सब आसानी से सुन सकता है। रेगिस्तान और अधिक वर्षा होने वाली जगहों पर रहना भेड़ियां पसंद नहीं करते हैं। दुनिया में ज्यादातर भेड़िये एशिया, यूरोप, उत्तर अमेरिका और उत्तरी अफ्रीका में मिलते हैं।
सियार (गीदड़) एक डरपोक जानवर होता है, जो एक सर्वाहारी जानवर है। सियार के परिवार के बड़े सदस्य शिकार करते हैं। सियार आमतौर पर मानवीय बस्तियों के आसपास रहते हैं।
Baba Vanga Predictions: साल 2025 में प्रलयकारी घटना से मचेगी तबाही, बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियां
Old Solar Eclipse: ऋग्वेद में लिखा है कब लगा था सबसे पुराना सूर्य ग्रहण, तारीख देखकर वैज्ञानिक हैरान
Universe: बिग बैंग से नहीं बना ब्रह्मांड, पहले भी था रहस्यमयी जीवन, नए शोध में हुए खुलासे से वैज्ञानिक हैरान
सियार गन्ने, चूहे, छोटे छोटे जीव और चिड़ियां को खाना पसंद करते हैं। सियार मुख्यतः रात में ही शिकार करते हैं। कभी-कभी दिन में नजर आते हैं। मादा सियार जमीन में गढ्ढा करती हैं और उसमें अपने बच्चों को जन्म देती हैं।