World's Most Dangerous Tribes: दुनिया में अलग-अलग हिस्सों में कई रहस्यमयी और खतरनाक जनजातियां पाई जाती हैं। इनके बारे में बेहद कम लोगों को पता होता है। जनजातियों को उनकी परंपराओं, रहन-सहन और खान-पान के लिए जाना जाता है। जहां एक तरफ लोग आधुनिक युग में प्राचीन परंपराओं को भूलते जा रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ यह आदिवासी जनजातियां अभी भी हजारों साल पुरानी अपनी परंपराओं का पालन करती हैं। यह जनजातियां जहां पर रहती हैं, वहां इनका अधिकार होता है। इनके अधिकारों में सरकारें भी दखल नहीं देती हैं। इनमें कई बेहद खतरनाक जनजातियां है।
सबसे खतरनाक जनजातियों में इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति भी शामिल है। इस जनजाति के बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति के लोग किसी को पलभर में मार देते हैं। किसी की हत्या करना इस जनजाति में मर्दानगी की निशानी मानी जाती है। दक्षिण इथियोपिया और सूडान बॉर्डर की ओमान घाटी में यह खूंखार जनजाति रहती है। इनमें एक खास परंपरा का पालन किया जाता है, जिसके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी।
2 of 5
दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, लड़कियों के काट देते हैं होंठ
- फोटो : Adobe Stock
मुर्सी जनजाति खेती और पशु पालन करके जीवन यापन करती है। इस जनजाति में गायों को विशेष रूप से धन और सामाजिक प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। मुर्सी जनजाति की उग्र छवि की मुख्य वजह उनकी हिंसक परंपराएं और बाहरी लोगों के प्रति आक्रामक रवैया है।
3 of 5
दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, लड़कियों के काट देते हैं होंठ
- फोटो : Adobe Stock
यह जनजाकि आधुनिक दुनिया से बिल्कुल अलग है। यहां पर लड़कियों के जवान होने पर उसके निचले होंठ में एक गहरा छेद कर दिया जाता है। इसके बाद महिलाओं के निचले होंठ में बॉडी मॉडिफिकेशन प्रक्रिया के तहत लकड़ी या मिट्टी की डिस्क पहनाई जाती है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि ये लोग बुरी नजर से बच सकें। उनका मानना है कि इससे महिलाओं की सुंदरता कम हो जाती है और वह कम आकर्षक लगती हैं। यह प्रक्रिया बहुत दर्दनाक होती है।
Viral Video: 80 साल की दादी ने 10 हजार फुट की ऊंचाई से लगाई छलांग, अम्मा का जज्बा देख लोग बोले- आपको सलाम है
4 of 5
दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, लड़कियों के काट देते हैं होंठ
- फोटो : Adobe Stock
परंपरा की शुरुआत के पीछे की वजह भी बेहद चौंकाने वाली है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुराने समय में जब इस जनजाति की महिलाओं को गुलाम बनाकर गलत व्यवहार किया जाता था। ऐसे में वो खुद को बदसूरत दिखाने के लिए अपने होंठ काटने लगती थीं, जिससे गुलामी और गलत व्यवहार से बच सकें। इसके कारण धीरे-धीरे यह एक सांस्कृतिक परंपरा बन गई, जो आज भी जारी है।
Zara Hatke: दुनिया की सबसे अनोखी मछली, गिरगिट की तरह बदलती है रंग, कोबरा से भी ज्यादा है जहरीली
5 of 5
दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, लड़कियों के काट देते हैं होंठ
- फोटो : Adobe Stock
मुर्सी समुदाय की आबादी करीब 10 हजार है। इस जनजाति के लोगों का मानना है कि ‘किसी दूसरे को मारे बिना जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं है और इससे अच्छा है कि खुद मर जाएं। मुर्सी जनजाति के लोगों ने सैकड़ों लोगों को मार डाला है। अगर कोई इनकी इजाजत के बिना इनके क्षेत्र और समुदाय की तरफ चला जाता है, तो उसे ये लोग मार देते हैं।