फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral mother attaches baby to herself with dupatta and carries bricks viral video leaves everyone emotional

वीडियो: गोद में बच्चा और सिर पर ईंटों का बोझ, मां की मजबूरी देखकर भर आएंगी आंखें

Fri, 25 Sep 2026 10:27 AM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Fri, 25 Sep 2026 10:27 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर एंक मां का बेट को खुद से चिपकाकर ईंटें ढोने का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों को भावुक कर दिया है। दो वक्त की रोटी के लिए एक मां इस हालात में भी मजदूरी करने को मजबूर है।

विज्ञापन
viral mother attaches baby to herself with dupatta and carries bricks viral video leaves everyone emotional
द में बच्चा और सिर पर ईंटों का बोझ, मां की मजबूरी देखकर भर आएंगी आंखें - फोटो : एक्स

विस्तार

मां और बच्चे का रिश्ता अनमोल है, जिसमें कोई स्वार्थ नहीं होता है। मां अपने बच्चे के लिए किसी भी कठिनाई का सामना कर सकती है। सोशल मीडिया इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप मां की ममता और मजबूरी दोनों देख सकते हैं। इसे देखने के बाद शायद आप भावुक हो जाएंगे। 

विज्ञापन

 
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक मां अपने मासूम बच्चे को सीने से चिपकाकर ईंटें उठा रही हैं। उसके पास एक तरह बच्चे को संभालने की जिम्मेदारी है, दूसरी तरफ दो वक्त की रोटी की है। पेट पालने के लिए मां बच्चे को भी संभाल रही है और मजदूरी भी कर रही है।वीडियो में आप देख सकते हैं कि ईंटे ढोते समय मां बच्चे को अपने शरीर से चिपका रखी हुई है।
विज्ञापन


दिख रहा है कि मां ने बच्चे को दुपट्टे की मदद से खुद से बांधा हुआ है। बच्चा उसकी गोद में है और मां लगातार ईंटें सिर पर रखकर ढोने का काम कर रही है। इस उम्र में बच्चे को मां की गोद में आराम और सुरक्षा की जरूरत है, लेकिन मां दो वक्त की रोटी के लिए अपने साथ लेकर काम करने को मजबूर है। यह दृश्य भावुक करने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि मां ने बच्चे को दुपट्टे की मदद से खुद से चिपकाकर बांध रखा है। इसके बाद वह पास रखी ईंटों को अपने सिर पर उठाती है और एक स्थान से दूसरी जगह लेकर जाती है। काम के दौरान भी उसका पूरा ध्यान अपने बच्चे पर भी है। बच्चा भी मां से चिपका हुआ है और मां लगातार अपना काम कर रही है। उसके लिए बच्चे को अकेला छोड़ना शायद संभव नहीं है, जिसके कारण वह उसे साथ लेकर काम कर रही है। 
 

दुनिया की 5 सबसे खूंखार जनजातियां, एक लड़कियों की काट देती है होठ, इनके बारे में जानकर कांप जाएगी रूह





बच्चे की जिम्मेदारी और पेट पालने की मजबूरी

मासूम बच्चे की देखभाल करना मां के लिए बड़ी जिम्मेदारी होती है, लेकिन वीडियो में मां को बच्चे की देखभाल के साथ-साथ मजदूरी करते भी देखा जा सकता है। वह बच्चे को अपने से दूर किए बिना ईंटें ढो रही है कि दो वक्त की रोटी के लिए पैसे मिल जाएंगे। बच्चे को साथ लेकर वह लगातार अपना काम कर रही है।
 

क्या मिल गई दूसरी दूनिया? पहली बार मिला सीधा रेडियो सिग्नल, वैज्ञानिकों ने किया बड़ा खुलासा



वीडियो देखकर लोग हुए भावुक

मां और बेटे के इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो गए हैं। इस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है कि यही होती है मां। एक अन्य ने लिखा है कि मां सबसे बड़ी योद्धा होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed