फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   country with highest atheists know how many atheists in india

Atheists: इस देश में रहते हैं सबसे ज्यादा नास्तिक लोग, नाम जानकर आप भी नहीं कर पाएंगे भरोसा

Tue, 14 May 2024 03:11 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 14 May 2024 03:11 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  91 प्रतिशत नास्तिकों के साथ चीन शीर्ष पर है। यहां पर सबसे अधिक लोग ऐसे हैं जो किसी भी धर्म को नहीं मानते हैं।

विज्ञापन
country with highest atheists know how many atheists in india
धर्म - फोटो : freepik

विस्तार

दुनियाभर में कई धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ईसाई धर्म को मानने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। पर क्या आप जानते हैं कि बड़ी संख्या में ऐसे लोगों की भी आबादी है जो किसी भी धर्म और उसके रिवाजों को नहीं मानती है?

विज्ञापन


वास्तव में कई देश ऐसे हैं जहां की बड़ी आबादी नास्तिक है। नास्तिकता का मतलब ईश्वर में विश्वास की कमी होना। धार्मिक समूहों के विपरीत, नास्तिकों का न तो कोई पवित्र धर्मग्रंथ होता है न ही किसी प्राकृतिक शक्ति में विश्वास। भारत में भी नास्तिकता में विश्वास करने वाले लोग हैं। आइए जानते हैं कि दुनिया के किस देश में नास्तिकों की संख्या सबसे ज्यादा है?
विज्ञापन

 चीन में सबसे ज्यादा नास्तिक लोग

नास्तिकता के भीतर व्यापक परिभाषाओं और विविध मान्यताओं के कारण किसी देश में नास्तिकों की संख्या का सटीक अनुमान लगाना चुनौतीपूर्ण है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो  91 प्रतिशत नास्तिकों के साथ चीन शीर्ष पर है। यहां पर सबसे अधिक लोग ऐसे हैं जो किसी भी धर्म को नहीं मानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-जैसे नास्तिकता बढ़ती जा रही है, इस विश्वास प्रणाली के भीतर अलग-अलग दृष्टिकोण और जटिल विचार वाले लोगों की संख्या में भी वृद्धि होती जाती है।
 

ये हैं नास्तिकता के मामले में दस शीर्ष देश

आइए जानते हैं कि किन दशों में कितने फीसदी लोग नास्तिकता को मानने वाले हैं।

  • चीन-91%
  • जापान-86%
  • स्वीडन-78%
  • चेक रिपब्लिक-75%
  • यूनाइटेड किंगडम-72%
  • बेल्जियम-72%
  • एस्तोनिया-72%
  • ऑस्ट्रेलिया-70%
  • नॉर्वे-70%
  • डेनमार्क-68%

भारत में कितने प्रतिशत लोग नास्तिक?

भारत में भी नास्तिक- ईश्वर और उसकी शक्तियों को न मानने वाले लोगों को बड़ी संख्या है। हालांकि दुनियाभर में भारत का स्थान 60वां है। यहां पर नास्तिकता को मानने वाले करीब छह फीसदी लोग हैं। वहीं यहां पर धार्मिक मान्यता वाले लोगों की संख्या 94 फीसदी के करीब की है।


पाकिस्तान को भले ही इस्लामिक देश के रूप में जाना जाता है पर आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां भी करीब सात प्रतिशत लोग ऐसे हैं जो किसी भी धर्म और इसकी रीतियों को नहीं मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed