फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना वायरस: क्या महिलाओं को पीरियड्स के दौरान नहीं लगवानी चाहिए वैक्सीन? जानिए सच्चाई

Sun, 25 Apr 2021 04:02 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 25 Apr 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
coronavirus women should not get coronavirus vaccine during periods know the truth
कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

1 मई से देश में 18 साल से ऊपर सभी लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए टीका लगाया जाएगा। लेकिन इस खबर के साथ-साथ इन दिनों सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें भी फैल रही हैं। कुछ इसी तरह के एक सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि महिलाओं को पीरिड्स के 5 दिन पहले और 5 दिन बाद तक वैक्सीन नहीं लगवाना चाहिए। पीरिड्स के दौरान महिलाओं की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में वैक्सीन लगवाना हानिकारक हो सकता है। तो आइए जानते हैं इस दावे की सच्चाई।

coronavirus women should not get coronavirus vaccine during periods know the truth
वायरल पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

वायरल हो रहे पोस्ट में कहा जा रहा है कि लड़कियों के लिए यह काफी जरूरी है कि पीरियड को ध्यान में रखकर ही कोरोना का टीका लगवाएं। बता दें कि भारत सरकार की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर कोरोना वैक्सीन से जुड़ी सभी तरह की जानकारी और गाइडलान उपलब्ध है। लेकिन इस गाइडलाइन में वायरल हो रहे पोस्ट से संबंधित किसी भी तरह की कोई जानकारी नहीं है।

coronavirus women should not get coronavirus vaccine during periods know the truth
वायरल पोस्ट - फोटो : सोशल मीडिया

गार्डियन न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, अमेरिकी विशेषज्ञों का मानना है कि वैक्सीनेशन से महिलाओं के पीरियड्स पर कोई इफेक्ट नहीं होता है। पीरियड्स के दौरान महिलाएं वैक्सीन लगवा सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus women should not get coronavirus vaccine during periods know the truth
पीआईबी फैक्ट चेक - फोटो : सोशल मीडिया

पीआईबी फैक्ट चेक ने भी इस बात की पुष्टि की है कि वायरल हो रहा पोस्ट पूरी तरह से फर्जी है। पीआईबी ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं दिया जाना चाहिए।
 

विज्ञापन
coronavirus women should not get coronavirus vaccine during periods know the truth
प्रतीकात्मक तस्वीर (पीरियड) - फोटो : सोशल मीडिया
पीआईबी के मुताबिक, 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग रजिस्ट्रेशन करा 1 मई से शुरू हो रहे टीकाकरण अभियान में वैक्सीन जरूर लगवाएं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed